Bigg Boss 20: 'नंगा कर देती' माही विज को लव गिल की मां ने किया एक्सपोज, लगाई फटकार, शो छोड़ने की तैयारी?

0
7

मुंबई: बिग बॉस सीजन 20 का ये हफ्ता काफी इमोशनल रहने वाला है। दिवाली वीक में मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स को 2 महीने बाद घरवालों की आवाज सुनने का मौका दिया। अपनों की आवाज सुनकर सभी इमोशनल हो गए, लेकिन इसी बीच माही विज के साथ बड़ा गेम हो गया। दरअसल, शो में लव गिल की मां का ऑडियो सुनाया गया। उन्होंने बेटी पर प्यार तो लुटाया, लेकिन साथ में माही विज को खरी-खोटी भी सुनाई। लव की मां ने गुस्से में पंजाबी में कहा कि माही उनकी उम्र की है, उसे कुछ बोलने से पहले सोचना चाहिए था।

लव ने मां की बात को हिंदी में ट्रांसलेट करके माही को बताया। लव की मां ने कहा कि अगर स्काउट नहीं होता तो मैं इसे नंगा कर देती। ये सुनकर माही हैरान रह गईं और रोने लगीं। माही ने कहा कि उन्होंने कभी ऐसा शब्द इस्तेमाल नहीं किया।

माही बोलीं- मुझे ही क्यों टारगेट कर रहे हैं

इस पूरे मामले के बाद माही टूट गईं। उन्होंने उदिति से कहा कि मेकर्स उन्हें ही टारगेट कर रहे हैं। अगर ऐसा है तो वो शो में नहीं रहेंगी, उन्हें पैसे भी नहीं चाहिए। वॉशरूम में जाकर रोते हुए माही ने कहा, “सब एक-दूसरे के लिए बात करते हैं तो हर चीज के लिए मुझे ही क्यों टारगेट कर रहे हैं। मेरी भी बाहर फैमिली है जो मुझे देख रही है। मैं यहां अपनी इमेज खराब करने नहीं आई हूं। मैं अब इस शो में नहीं रह सकती।”

माही के झूठ का पर्दाफाश

दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर यूजर्स ने माही के झूठ को पकड़ लिया। लोगों का कहना है कि माही ने लव-काशवी वाले एपिसोड के बाद ही नंगा करने वाला बयान दिया था। माही के डबल स्टैंडर्ड पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। यूजर्स कह रहे हैं कि अगर कुछ कहा है तो उस पर कायम रहना चाहिए। अब देखना होगा कि वीकेंड का वार में सलमान खान इस पूरे मामले पर कैसे रिएक्ट करते हैं। पिछले हफ्ते ही सलमान ने माही की क्लास लगाई थी और कहा था कि वो उम्मीद के मुताबिक नहीं खेल रही हैं, सिर्फ गॉसिप में बिजी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here