बांद्रा में बुलडोजर एक्शन के बाद बेकाबू हुई भीड़, जमकर पथराव, 7 पुलिसकर्मी घायल

0
7
Buldozer Action in Mumbai
Buldozer Action in Mumbai

महाराष्ट्र: मुंबई के बांद्रा इलाके में अवैध निर्माण हटाने के दौरान हिंसक झड़प हो गई, जिसमें 7 पुलिसकर्मी और 3 प्रदर्शनकारी घायल हो गए. यह घटना तब हुई जब रेलवे की जमीन पर बने एक अवैध धार्मिक स्थल को ढहाया जा रहा था. बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर पश्चिम रेलवे और बृहन्मुंबई नगर निगम ने अवैध निर्माण हटाने का अभियान शुरू किया था. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस और प्रशासनिक टीम पर पथराव किया, जिसमें 10 लोग घायल हो गए.

क्या है पूरा मामला?

इस मामले की जानकारी देते हुए बताया गया है कि बांद्रा पूर्व के गरीब नगर इलाके में रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जे का यह मामला साल 2017 से अदालत में लंबित था. हाल ही में बॉम्बे हाईकोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद नागरिक प्रशासन, मुंबई पुलिस और रेलवे सुरक्षा बलों ने आपसी समन्वय के साथ यहां से करीब 500 अवैध निर्माणों को हटाने का एक बड़ा अभियान शुरू किया.

पुलिसकर्मियों पर बरसाएं पत्थर

बुधवार को जब बुलडोजर ने रेलवे की जमीन पर बने एक अवैध ढांचे को ढहाना शुरू किया, तो वहां मौजूद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. विरोध प्रदर्शन ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और उग्र भीड़ ने पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए. बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर पश्चिम रेलवे और बृहन्मुंबई नगर निगम ने अवैध निर्माण हटाने का अभियान शुरू किया था. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस और प्रशासनिक टीम पर पथराव किया, जिसमें 10 लोग घायल हो गए.

उपद्रवियों पर पुलिस का कड़ा एक्शन

घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. भाभा अस्पताल के मुताबिक, वहां तीन घायल पुलिसकर्मी और तीन प्रदर्शनकारी भर्ती हैं. जबकि वीएन देसाई अस्पताल में लाए गए चार घायल पुलिसकर्मियों में से एक को भर्ती किया गया है और तीन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है.

पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा 

मुंबई पुलिस ने इस हिंसा के बाद 10 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है और इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया गया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उपद्रव के वीडियो फुटेज और सीसीटीवी की मदद से पथराव करने वाले अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है. शांति भंग करने वाले और पुलिस पर हमला करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here