न्यूजीलैंड में अर्शदीप का जलवा, दिग्गजों के क्लब में एंट्री, गर्लफ्रेंड के लिए किया खास डांस

0
9

नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले वनडे में भारतीय तेज गेंदबाजों ने मेजबान टीम को महज 185 रन पर समेट दिया। स्टार पेसर अर्शदीप सिंह ने 4 विकेट लेकर न सिर्फ मैच पलटा, बल्कि न्यूजीलैंड की धरती पर एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। अर्शदीप ने 10 ओवर में 70 रन देकर 4 विकेट झटके। इसके साथ ही वे न्यूजीलैंड में वनडे में 4 विकेट हॉल लेने वाले भारत के सिर्फ तीसरे तेज गेंदबाज बन गए। उनसे पहले ये कारनामा सिर्फ जवागल श्रीनाथ और मोहम्मद शमी कर पाए थे।

श्रीनाथ ने 2003 में 4/23 और 1995 में 4/52 लिए थे, जबकि शमी ने 2014 में 4/55 का स्पेल किया था। अर्शदीप का 4/70 न्यूजीलैंड में किसी भारतीय पेसर का चौथा बेस्ट प्रदर्शन है। वे अनिल कुंबले के 1994 के 5/33 के बाद वहां 5 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय बनने से सिर्फ 1 विकेट दूर रह गए।

गर्लफ्रेंड के लिए डांस, बताया राज

काइल जैमीसन को आउट करने के बाद अर्शदीप ने मैदान पर मजेदार डांस सेलिब्रेशन किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। पारी के बाद उन्होंने इसका राज खोला। अर्शदीप ने मुस्कुराते हुए कहा, ये सेलिब्रेशन मेरी गर्लफ्रेंड के लिए था। जब भी हम घूम रहे होते हैं या मूड थोड़ा ऑफ होता है, तो हम एक-दूसरे का मूड ठीक करने के लिए यही डांस स्टेप्स करते हैं। बता दें, अर्शदीप की गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस-मॉडल समरीन कौर हैं।

कैसे ढही कीवी टीम?

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड को भारतीय पेसर्स ने शुरू से ही स्विंग और उछाल से बांधकर रखा। अर्शदीप के 4 विकेट के अलावा गुरनूर बरार ने 44 रन देकर 3 विकेट लिए। अंशुल कंबोज ने बेहद किफायती गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में सिर्फ 22 रन देकर 2 शिकार किए। कीवी टीम की ओर से टिम सेफर्ट ने 38, ब्लेयर टिकनर ने 34 और ग्लेन फिलिप्स ने 30 रन बनाए, लेकिन कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल सका और पूरी टीम 185 रन पर ढेर हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here