नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने यूजी एडमिशन 2026 की पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. बता दें, जिन छात्रों ने अंडरग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं कि उन्हें सीट मिली है या नहीं। साथ ही बता दें, मेरिट लिस्ट जारी होने के साथ ही एडमिशन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है.
छात्र अपने आवेदन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करके सीट अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं. मेरिट लिस्ट में उम्मीदवार का नाम, कोर्स, कैटेगरी, प्राप्त अंक और सीट आवंटन की जानकारी दी गई है.
कब तक कर सकते है अपनी सीट कन्फर्म
जिन छात्रों का चयन हुआ है, उन्हें 6 अगस्त 2026 तक अपनी सीट कन्फर्म करनी होगी। इसके लिए प्री-एनरोलमेंट रजिस्ट्रेशन, एडमिशन फीस जमा करना और दस्तावेजों का सत्यापन कराना जरूरी है. विश्वविद्यालय ने साफ कहा है कि ये सभी प्रक्रियाएं तय समय सीमा के भीतर पूरी करनी होंगी. अगर कोई छात्र समय पर फीस जमा नहीं करता या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन नहीं कराता, तो उसकी सीट रद्द की जा सकती है.
दस्तावेज वेरिफिकेशन के समय छात्रों को अपने सभी इम्पोर्टेन्ट सर्टिफिकेट साथ लेकर जाने होंगे. इसलिए बेहतर होगा कि वे पहले से ही सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें, ताकि अंतिम समय में किसी तरह की परेशानी न हो. इस बीच, जेएनयू 5 अगस्त को पीजी एडमिशन 2026 की तीसरी मेरिट लिस्ट भी जारी करेगा.
ऐसे करें पहली मेरिट लिस्ट चेक
JNU की आधिकारिक एडमिशन वेबसाइट पर जाएं.
UG First Merit List 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.
लॉग इन करने के बाद सीट अलॉटमेंट स्टेटस देखें और भविष्य के लिए मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर लें.
विश्वविद्यालय ने चयनित छात्रों से अपील की है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार न करें और समय रहते फीस जमा करने के साथ-साथ दस्तावेजों का सत्यापन कराएं और एडमिशन की सभी औपचारिकताएं पूरी करें. ऐसा नहीं करने पर उनकी सीट अगले राउंड में किसी दूसरे उम्मीदवार को आवंटित की जा सकती है.












