नई दिल्ली: लश्कर ए तैयबा के संस्थापक और 2008 के मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के बेेटे हाफिज तलहा सईद ने एक बार फिर भाकते के खिलाफ जहर उगला है। तलहा ने पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग के मंच से पाकिस्तान आंदोलन से जुड़ी एकता की भावना को फिर से जगाने की बात कही। उसने भारत को एक ऐसी चुनौती बताया, जिसका सामना करने के लिए पाकिस्तानियों को एकजुट होना होगा।
PMML को बताया पुरानी मुस्लिम लीग का सिलसिला
एक जनसभा को संबोधित करते हुए तलहा नेदावा किया कि पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग उसी पुरानी मुस्लिम लीग का विस्तार है, जिसने भारते के विभाजन से पहले पाकिस्तान बनाने के आंदोलन का नेतृत्व किया था। उसने कहा कि यह संगठन विभाजन से पहले वाली मुस्लिम लीग जैसी ही भूमिका निभा सकता है, जिसने बिखरे हुए मुसलमानो को एक साझा उद्देश्य के लिए एकजुट किया था।
“JIHAD WILL CONTINUE, WE WON’T STOP” UN designated terrorist Hafiz Saeed’s son Talha Saeed warns India from Sheikhupura, Pakistan. “As long as we are alive, we will continue jihad and sacrifices. We won’t stop. Who ruled Delhi for 500 years, and whose Delhi was this?” https://t.co/rRzTr140ER
— subash kumar (@Krishan10_) September 6, 2026
बिखरी भीड़ को राष्ट्र बनाने का दावा
तलहा ने कहा, यह उसी मुस्लिम लीग का सिलसिला है। जैसे-जैसे दिन, महीने और साल बीतेंगे, आपको समझ आएगा कि किस मुस्लिम लीग ने पाकिस्तान बनाया था। उसने दावा किया कि पाकिस्तान बनने से पहले मुस्लिम लीग ने बिखरी हुई मुस्लिम आबादी को एक राजनीतिक समुदाय में बदल दिया था। आज पाकिस्तान की राजनीति बंटी हुई है और PMML उसे फिर से एक जीवंत पाकिस्तानी राष्ट्र में बदल सकती है।
पाकिस्तान को बताया उम्माह का संरक्षक
अपने भाषण में तलहा ने पाकिस्तान को वैश्विक मुस्लिम समुदाय के प्रति जिम्मेदार देश बताया। उसने दावा किया कि दुनिया भर के मुसलमान नेतृत्व और सुरक्षा के लिए पाकिस्तान की ओर देखते हैं। पाकिस्तान को मुस्लिम उम्माह का संरक्षक बताते हुए उसने कहा, पाकिस्तान हरमैन शरीफैन का संरक्षक है। उसने कहा कि पाकिस्तान को अपने चरित्र और कार्यों से यह साबित करना होगा कि वह एक जीवंत और जिम्मेदार राष्ट्र है।
वोट को बताया इबादत
तलहा ने PMML को एक वैचारिक राजनीतिक संगठन बताया, जिसका मकसद आम पाकिस्तानियों की रोजमर्रा की मुश्किलें दूर करना है। जनता की सेवा का दावा करते हुए उसने मतदाताओं से पार्टी उम्मीदवारों का समर्थन करने की अपील की। भाषण को धार्मिक रंग देते हुए उसने यह तक कह दिया कि पार्टी के उम्मीदवारों को वोट देना एक तरह की इबादत है।
कौन है हाफिज तलहा सईद
हाफिज तलहा सईद कुख्यात आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज मुहम्मद सईद का बेटा है। लश्कर-ए-तैयबा नवंबर 2008 के मुंबई हमलों के लिए सीधए तौर पर जिम्मेदार है। अप्रैल 2022 में भारत सरकार ने गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम के तहत तलहा को व्यक्तिगत आतंकवादी घोषित किया था।
भारत के खिलाफ साजिश का आरोप
गृह मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, तलहा लश्कर का वरिष्ठ नेता और उसके क्लर्क विंग का प्रमुख था। उस पर संगठन के लिए भर्ती करने, फंड जुटाने और भारत तथा अफगानिस्तान में भारतीय हितों के खिलाफ हमलों की योजना बनाने का आरोप है। उसके भड़काऊ भाषणों में खुलेआम भारत के खिलाफ जिहाद को बढ़ावा देने का भी जिक्र है। PMML के तार सीधे हाफिज सईद और लश्कर नेटवर्क से जुड़े होने के कारण भारत इस पर कड़ी नजर रखता है।










