'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने की साजिश, विदेश से फंडिंग' CJP आंदोलन पर हरीश साल्वे का बड़ा आरोप

0
12

नई दिल्ली: देश में हाल में हुए विरोध प्रदर्शनों को लेकर पूर्व सॉलिसिटर जनरल और वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भारत में चल रहे आंदोलनों को बाहर से पैसा मिल रहा है और इसके पीछे विदेशी ताकतों का हाथ है। उनके मुताबिक भारत में नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे हालात बनाने की कोशिश की जा रही है। लंदन में एक कार्यक्रम में बोलते हुए साल्वे ने कहा, “मैं आरोप लगा रहा हूं कि ये आंदोलन बाहर से फंडेड हैं और बाहर से ही मोटिवेटेड हैं।”

उन्होंने अमेरिका का नाम लेते हुए कहा कि अमेरिका भारत से खुश नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे वित्त मंत्री ने खुद बताया है कि बाकी देशों के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट हो रहे हैं, कनाडा से बात आगे बढ़ रही है, लेकिन अमेरिका के साथ बातचीत एक स्तर पर आकर अटक गई है।

नेपाल-बांग्लादेश का दिया हवाला

साल्वे ने कहा कि क्या किसी को शक है कि नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश में गड़बड़ी किसने कराई? शेख हसीना को हटाकर अपना प्रधानमंत्री बनवाने के पीछे कौन था? ये सब बाहर की ताकतें करा रही हैं और अब वैसा ही माहौल भारत में बनाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कुछ एक्टिविस्ट और यूट्यूबर्स का नाम लेते हुए सवाल उठाया कि ये लोग अचानक कहां से आ गए। उन्होंने कहा, “ये दीपक जी कौन हैं, ये सौरव दास कौन हैं? एक यूट्यूबर है, जो जर्मन नेशनल है। ये अचानक बड़े नेता कैसे बन गए? इन्हें इतना पैसा कहां से मिल रहा है?”

मोदी सरकार को हटाने की कोशिश का आरोप

साल्वे ने कहा कि उन्हें इसमें कोई शक नहीं है कि मोदी सरकार को हटाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार झुक नहीं रही है, इसलिए उसे हटाकर ऐसे लोगों को लाने की कोशिश हो रही है जो बाहर की ताकतों के दोस्त हों। पिछले 6-8 महीने से एक क्लियर पैटर्न दिख रहा है और सरकार की जिम्मेदारी है कि इससे सख्ती से निपटे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here