संत प्रेमानंद के शिष्य की मौत का मामला: हाईकोर्ट में नहीं हो सकी सुनवाई, अब 7 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई

0
6

वृन्दावन: संत प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की संदिग्ध मौत के मामले में शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। मामले की जांच एसआईटी से कराने और मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर अब सात दिसंबर को सुनवाई होगी।

SIT जांच और मुआवजे की मांग

वृंदावन निवासी अधिवक्ता प्रह्लादकृष्ण शुक्ला ने इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। याचिका में शिष्य की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) से कराने के साथ ही मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की गई है।

7 दिसंबर को अगली सुनवाई

शुक्रवार को याचिका पर सुनवाई न्यायालय के कक्ष संख्या 48 में न्यायमूर्ति चंद्रधारी सिंह और न्यायमूर्ति तरुण सक्सेना की खंडपीठ के समक्ष प्रस्तावित थी। हालांकि, पीठ के नहीं बैठने के कारण मामला न्यायालय कक्ष संख्या 46 में न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता और न्यायमूर्ति देवेंद्र सिंह प्रथम की पीठ के समक्ष स्थानांतरित कर दिया गया। अधिवक्ता प्रह्लादकृष्ण शुक्ला ने बताया कि न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई के लिए सात दिसंबर की तिथि निर्धारित की है। अब सभी की निगाहें अगली सुनवाई पर टिकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here