मुज़फ़्फ़रनगर में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कथित फर्जी मीडियाकर्मी समेत प्रॉपर्टी मालिक दंपति पर आरोप

0
8

मुज़फ़्फ़रनगर: मुज़फ़्फ़रनगर की शहर कोतवाली क्षेत्र के खांजापुर इलाके में काशीराम कॉलोनी रोड स्थित मकान में 50 वर्षीय बादल ठाकुर की आत्महत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक के बेटे करण ने आरोप लगाया कि पिता पिछले 15 से 20 दिनों से मानसिक तनाव में थे। करण के मुताबिक, मकान से जुड़े विवाद में लगातार पैसों की मांग और झूठे मामलों में फंसाने की धमकियों के कारण उनके पिता परेशान थे। साथ ही एक कथित फर्जी मीडियाकर्मी द्वारा भी ब्लैकमेल किए जाने का संगीन आरोप लगाया है।

कमरे में फंदे पर लटका मिला बादल, परिवार में मचा हड़कंप

दरअसल, शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने पर परिजनों को शक हुआ, जिस पर वो लोग सीढ़ी लगाकर मकान के दाखिल हुए, जहां पर बादल फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। ये नजारा देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

मकान खरीदने के बाद पैसों के दबाव का आरोप

मृतक के बेटे करण ने मीडिया से बातचीत में बताया कि परिवार ने करीब साढ़े तीन साल पहले एक मकान खरीदा था। इसके बाद मकान के मालिक और कुछ अन्य लोग लगातार पैसों के लिए दबाव बना रहे थे। बेटे के मुताबिक, उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की धमकियां भी दी जा रही थीं। करण ने दावा किया कि इन परिस्थितियों के चलते उनके पिता मानसिक रूप से परेशान रहने लगे थे।

कथित फर्जी मीडियाकर्मी पर ब्लैकमेलिंग का आरोप

बेटे ने एक कथित फर्जी मीडियाकर्मी पर भी ब्लैकमेल कर पैसे मांगने का आरोप लगाया। करण के मुताबिक, रकम नहीं देने पर खबर चलाने की धमकी दी जाती थी और लगातार पैसों की मांग की जा रही थी।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच शुरू

बादल ठाकुर की मौत के बाद परिवार ने मामले में न्याय की गुहार लगाई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।

Reported by: Rohit

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here