दीपावली पर रविवार को भी खुलेंगे नवीन मंडी के प्रतिष्ठान, व्यापार सुचारू रखने का निर्णय

0
10

मुजफ्फरनगर: दीपावली पर्व के मद्देनजर नवीन मंडी व्यापार संघ ने रविवार को भी मंडी में व्यापारिक गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित रखने का निर्णय लिया है। इस संबंध में नवीन मंडी व्यापार संघ की बैठक आयोजित की गई, जिसमें पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों और व्यापारियों ने सर्वसम्मति से फैसला लिया कि साप्ताहिक अवकाश होने के बावजूद रविवार को मंडी के सभी प्रतिष्ठान सामान्य रूप से खुलेंगे और व्यापार पूर्व की भांति चलता रहेगा।

व्यापारी एकता और समन्वय की अपील

बैठक में व्यापारियों को पंच पर्व एवं दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं। संघ अध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि व्यापारी एकता, आपसी सहयोग और व्यापारिक हितों को सर्वोपरि रखते हुए संघ लगातार व्यापारियों के हित में कार्य कर रहा है। महामंत्री अचिंत मित्तल और कोषाध्यक्ष अशोक बंसल ने भी सभी व्यापारियों से आपसी समन्वय और सहयोग बनाए रखने की अपील की।

बैठक में बड़ी संख्या में व्यापारी रहे मौजूद

बैठक में सचिन सिंघल, कृष्ण चन्द्र मुंदड़ा, अंकित गर्ग, जगवीर सिंह, दिनेश राठी, नितिन कुमार, मनीष चौधरी, रिंकल बंसल, अनुज सिंघल, रजत सिंघल, शिवम सिंघल, शुभम मित्तल, भारत सिंघल, पराग गोयल, नवल प्रकाश अग्रवाल, अर्पित सिंघल, अमुल सिंघल, रवि शर्मा, कमल गोयल, विकास गर्ग, संदीप गोयल, संदीप जैन, अरविंद सिंह, राघव मिश्रा, निश्चिंत मित्तल, रमन शर्मा, सुखबीर सिंह, राजीव और विपिन कुमार सहित संघ के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, संरक्षक एवं अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

Reported By: Rohit

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here