रतिया: आज पगड़ी सम्भल जट्टा किसान संघर्ष समिति हरियाणा, ब्लॉक रतिया कमेटी की ओर से बारिश व ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर मुख्यमंत्री हरियाणा के नाम SDM रतिया को मांग पत्र सौंपा गया। किसान संगठनों ने मांग की कि जिन किसानों की फसलें बारिश व ओलावृष्टि से खराब हुई हैं, उन्हें एक लाख रुपये प्रति किसान मुआवजा दिया जाए, ताकि किसानों को हुए आर्थिक नुकसान से राहत मिल सके। प्रदर्शन की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान गुरलाल नथवान व जिला उप प्रधान गग्गी चहल ने की।
राज्य प्रधान मनदीप नथवान ने फसल नुकसान और आर्थिक संकट का जिक्र किया
इस मौके पर पगड़ी सम्भल जट्टा किसान संघर्ष समिति हरियाणा के राज्य प्रधान मनदीप नथवान ने संबोधित करते हुए कहा कि बारिश व ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। किसान पहले ही खेती की बढ़ती लागत, महंगे बीज, खाद और अन्य कृषि खर्चों से परेशान हैं। ऐसे में प्राकृतिक आपदा से फसल खराब होने के कारण किसानों पर आर्थिक संकट और गहरा गया है। सरकार को बिना देरी किए खराब हुई फसलों की विशेष गिरदावरी करवाकर उचित मुआवजा देना चाहिए।
मांग न माने जाने पर डीसी कार्यालय घेराव की चेतावनी
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसानों की मांगों को जल्द स्वीकार नहीं किया गया, तो 3 अक्टूबर को डीसी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपने हकों की लड़ाई के लिए एकजुट होकर संघर्ष में बढ़-चढ़कर भाग लें।
कई किसान नेता और मजदूर यूनियन प्रधान मौजूद रहे
इस मौके पर जिला प्रधान ओमप्रकाश, सुखदीप रंधावा, गगन मान हड़ोली, पाल संधू, इंद्रजीत समरा, हाकम खाई, प्रगट खोखर, प्रेम खोखर, प्रदीप शेखूपुर, जरनैल रतिया, रूप खोखर, दुल्ला खोखर गुरप्रीत mc सुखविंदर सिह रमेश कुमार जगतार सिह हडोली किसान साथी मौजूद रहे। राजा सिंह मजदूर यूनियन के प्रधान भी शामिल हुए
Reported By: Rimpi Jindal










