श्री नीलकंठ महादेव कांवड़ सेवा ट्रस्ट और अग्रवाल सभा अध्यक्ष ने फिर पेश की मानवता की मिसाल

0
9

रतिया: समाज सेवा का असली अर्थ जरूरतमंद और बेसहारा लोगों के दुख-दर्द को समझकर उनकी मदद करना है। इसी भावना को एक बार  फिर चरितार्थ करते हुए श्री नीलकंठ महादेव कांवड़ संघ सेवा ट्रस्ट और अग्रवाल सभा के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध समाजसेवी प्रमोद बंसल ने एक जरूरतमंद परिवार की सहायता के लिए सराहनीय पहल की है। शहर के वार्ड नंबर पांच निवासी रोही राम, जो पिछले करीब दो महीने से गंभीर हालत में बिस्तर पर पड़ा था, उसे एंबुलेंस की सहायता से रतिया के महाराजा अग्रसेन अस्पताल पहुंचाकर उसका उपचार शुरू करवाया गया है। समाजसेवियों ने मरीज के इलाज, दवाइयों, जांच और अन्य आवश्यक खर्चों में सहयोग देने का भरोसा दिलाया है।
जानकारी के अनुसार, करीब दो महीने पहले बरसात के दौरान रोही राम अपने मकान की कच्ची छत पर किसी काम से गया था। इसी दौरान छत टूटने से वह नीचे गिर गया और उसकी गर्दन पानी की टंकी से टकरा गई उसके गर्दन के हिस्से पास से रीड की हड्डी क्षतिग्रस्त हो गई। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका ऑपरेशन किया। इस दौरान उसकी टांगों ने काम करना बंद कर दिया और वह बिस्तर पर ही रहने को मजबूर हो गया। लंबे समय तक बिस्तर पर पड़े रहने के कारण उसकी कमर के नीचे गंभीर घाव हो गए। उसे बुखार और संक्रमण की समस्या भी होने लगी, जबकि परिजन उसकी देखभाल और उपचार को लेकर परेशान थे। रोही राम के पिता और दो भाइयों का पहले ही निधन हो चुका है। ऐसे में उसकी विधवा मां और पत्नी ही उसके उपचार के लिए लगातार प्रयास कर रही थीं।

मदद की जानकारी मिलते ही आगे आए समाजसेवी

रोही राम की दयनीय स्थिति का पता चलने पर श्री नीलकंठ महादेव कांवड़ सेवा ट्रस्ट के संरक्षक सोमनाथ गर्ग, प्रधान रमन बलाना, चेयरमैन कमल अरोड़ा ने संघ के सदस्यों से आपस में विचार-विमर्श किया और अग्रवाल सभा के अध्यक्ष प्रमोद बंसल से संपर्क किया। इसके बाद एक दिन के भीतर मरीज को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई। सोमवार को उसे महाराजा अग्रसेन अस्पताल में भर्ती करवाकर उपचार शुरू कराया गया।
प्रमोद बंसल और ट्रस्ट के सदस्यों ने भरोसा दिलाया कि उपचार के दौरान मरीज को हरसंभव सहायता दी जाएगी। दवाइयों, जांच और अन्य जरूरी चिकित्सा खर्चों में सहयोग किया जाएगा। मरीज के परिजनों ने इस पहल पर आभार जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि अब रोही राम को बेहतर उपचार मिल सकेगा और उसकी हालत में सुधार होगा।

 मौजूद सदस्य

इस अवसर पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष प्रमोद बंसल, प्रसिद्ध समाजसेवी सुखचरण दास सुक्खा, श्री नीलकंठ महादेव कांवड़ संघ के प्रधान रमन बलाना, चेयरमैन कमल अरोड़ा, संरक्षक सोमनाथ गर्ग,महासचिव केतन कुमार, बाबू मुटरेजा, कोषाध्यक्ष गोल्डी, कानूनी सलाहकार पंकज गर्ग सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Reported By: Rimpi Jindal

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here