अरविंद केजरीवाल को मिली धमकी पर AAP नेता राजेन्द्र सोरखी का बयान, बोले- डरने वाले नहीं

0
14

हिसार: आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से सात करोड़ रुपये की फिरौती मांगने और रकम न देने पर उन्हें व उनकी बेटी हर्षिता को जान से मारने की धमकी दिए जाने की कड़ी निंदा की है। धमकी में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम इस्तेमाल किए जाने का आरोप है। इस घटना से देशभर के AAP नेताओं और कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।

‘गीदड़ धमकियों से डरने वाले नहीं केजरीवाल’

AAP की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य और हांसी जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सोरखी ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर ऐसे हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल जैसे दिलेर नेता इन धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। पार्टी की बढ़ती साख के कारण भाजपा सरकार पर AAP नेताओं और कार्यकर्ताओं को परेशान करने के आरोप भी लगाए।

AAP विधायक जरनैल सिंह को भी मिला धमकी भरा संदेश

राजेन्द्र सोरखी के मुताबिक, दिल्ली के तिलक नगर से AAP विधायक जरनैल सिंह को भी धमकी भरे फोन कॉल और व्हाट्सएप संदेश मिले हैं। इस संबंध में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पार्टी ने धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

भगवंत मान को लेकर भाजपा पर लगाए आरोप

AAP नेता राजेन्द्र सोरखी ने पंजाब भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ हाल में की गई कथित हरकतों को घटिया राजनीति करार दिया। उन्होंने कहा कि भगवंत मान पंजाब में भाजपा को लगातार जवाब दे रहे हैं और आने वाले चुनावों में भी पार्टी को आईना दिखाएंगे।

बदले की राजनीति से बचने की दी सलाह

राजेन्द्र सोरखी ने कहा कि सरकारें आती-जाती रहती हैं, लेकिन बदले की भावना और भेदभाव से काम करना गलत है। उन्होंने भाजपा सरकार को समय रहते अपनी कार्यशैली में सुधार करने की सलाह दी। साथ ही कहा कि समय आने पर देश की जनता भाजपा और उसके नेताओं को जवाब देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here