शिक्षा के लिए भिक्षा यात्रा, सतना में बनेगा 100 कमरों का भव्य विद्यालय, जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निःशुल्क शिक्षा

0
7

हिसार: शिक्षा को बढ़ावा देने और गरीब व जरूरतमंद बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से संतराम बीए एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी सतना, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित अमर शहीद रामचंद्र विद्यापीठ, सतना (मध्य प्रदेश) में 100 कमरों का भव्य विद्यालय बनाया जाएगा। इसके लिए संस्था की ओर से चार एकड़ भूमि खरीदी गई है।

1000 किलोमीटर की शिक्षा यात्रा से जुटाया जा रहा सहयोग

संस्था के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. के.के. वर्मा ने बताया कि विद्यालय निर्माण के लिए दिल्ली से सतना तक लगभग 1000 किलोमीटर लंबी ‘शिक्षा के लिए भिक्षा यात्रा’ निकाली जा रही है। इस यात्रा के माध्यम से कुम्हार समाज सहित अन्य समाजों के लोगों से शिक्षण संस्थान के निर्माण में सहयोग देने की अपील की जा रही है। यात्रा की अध्यक्षता प्रजापति चंद्र प्रकाश (नंगे पैर वाले), बुध विहार, दिल्ली कर रहे हैं। यात्रा में बिहार के अति पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमैन शशिभूषण पंडित भी साथ चल रहे हैं।

14 नवंबर को सतना पहुंचेगी यात्रा

यह यात्रा 14 नवंबर को सतना पहुंचेगी। विद्यालय का शिलान्यास संत मंडल आश्रम हरिद्वार के महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी राम मुनि महाराज के सान्निध्य में किया जाएगा। कार्यक्रम में समाज के अनेक प्रतिष्ठित लोग शामिल होंगे। डॉ. वर्मा ने समाज के लोगों से ईंट, सीमेंट और अन्य निर्माण सामग्री देकर सहयोग करने की अपील की।

छठी से बारहवीं तक मिलेगी मुफ्त शिक्षा

उन्होंने बताया कि विद्यालय में कक्षा छठी से बारहवीं तक पढ़ाई होगी। देशभर के गरीब एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ स्मार्ट स्किल, योग, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएंगी। सतना में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए विशेष सुविधाओं की व्यवस्था भी की जाएगी।

शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे कई गणमान्य लोग

इस भव्य शिलान्यास कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री दारा सिंह प्रजापति होंगे। डॉ. के.के. वर्मा, श्री चंद्रप्रकाश प्रजापति (नंगे पैर वाले), दिल्ली और डीआर गीतम सिंह, बदायूं, उत्तर प्रदेश कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। समारोह में प्रभुलाल प्रजापति, बालोतरा राजस्थान; केवलनाथ राम प्रजापति; डॉ. वेदप्रकाश, लाइफकॉम फार्मा कंपनी डायरेक्टर, लखनऊ; श्री राकेश कुमार गोला, गाजियाबाद; श्री रामपाल प्रजापति, अध्यक्ष चित्रकूट धर्मशाला; डॉ. रामपाल दक्ष, मुरादाबाद; विधायक एवं पूर्व माटी कला बोर्ड चेयरमैन श्री डूंगरराम, केदार, सूरतगढ़ राजस्थान; छत्तीसगढ़ माटी कला बोर्ड अध्यक्ष श्री शंभूनाथ प्रजापति; सूबेदार बंसीलाल प्रजापति; आरडी प्रजापति; डॉ. राज प्रजापति, इंदौर; संजय प्रजापति, पटना बिहार; डॉ. कमल किशोर प्रजापति, साहित्यकार; श्री शांता कुमार आर्य, अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कल्याण महासभा हरियाणा; डॉ. संजय कुमार प्रजापति, देवरिया; शहीद के पोते श्री राम बढ़ाई, शहीद के भाई और राजेंद्र बाबू सहित सैकड़ों लोगों के जुड़ने की जानकारी दी गई है।

15 नवंबर को बताया ऐतिहासिक दिन

आयोजकों के अनुसार, 15 नवंबर 2026 समाज के लिए गौरव और खुशी का दिन होगा। इस आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारी है। इसके लिए छह महीने पहले से सोशल मीडिया पर प्रतिदिन दोपहर 1 से 2 बजे तक फेसबुक लाइव कार्यक्रम चलाया गया। दावा है कि इस जागरूकता अभियान के जरिए देश के चारों कोनों तक विद्यालय निर्माण का संदेश पहुंचाया गया है। भविष्य में देश के हर राज्य में शहीद रामचंद्र विद्यार्थी के नाम से शिक्षण संस्थान खोलने का लक्ष्य भी रखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here