रतिया: पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में महिलाओं एवं नाबालिग बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा उनके विरुद्ध अपराधों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सदर रतिया पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया है। आरोपी की पहचान कुलदीप सिंह पुत्र जसवन्त सिंह निवासी गांव खुनन, जिला फतेहाबाद के रूप में हुई है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जायेगा।
शिकायतकर्ता की नाबालिग बेटी 4 अक्टूबर की रात से लापता
थाना सदर रतिया प्रभारी उपनिरीक्षक शीशपाल ने बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार 4 अक्टूबर की रात उसकी नाबालिग बेटी घर से लापता हो गई थी। परिजनों द्वारा काफी तलाश करने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लगा।
बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
शिकायत के आधार पर थाना सदर रतिया में मुकदमा नम्बर 213 दिनांक 05.10.2026 धारा 137(2),64(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) वा 8 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
आरोपी कुलदीप सिंह को काबू किया, पूछताछ जारी
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कुलदीप सिंह को काबू कर लिया है। आरोपी से मामले के संबंध में पूछताछ की जा रही है तथा पुलिस द्वारा घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की गहनता से जांच जारी है।











