ChatGPT डाउन: हजारों यूजर्स को आ रही एरर की समस्या, क्यों हुई सर्विस ठप?

0
8
ChatGPT Down Thousands of users facing errors why did the service go down
ChatGPT Down Thousands of users facing errors why did the service go down

नई दिल्ली: OpenAI के ChatGPT में एक बार फिर दिक्कत आ गई है। दुनिया भर में हजारों यूजर्स को ऐप खोलने और सवाल पूछने में एर मैसेज मिल रहे हैं। दिक्कत इतनी बड़ी है कि Down Detector पर शिकायतों का ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है।  

ग्लोबल लेवल पर 3000 से ज्यादा शिकायतें   

आपको बताते चलें कि इस रिपोर्ट को लिखे जाने तक Down Detector पर शिकायतें 2000 से बढ़कर 3000 के पार पहुंच गई थीं। ज्यादातर लोग ChatGPT के बेसिक कामकाज को लेकर परेशान हैं। डेटा के मुताबिक करीब 80% शिकायतें ऐप के मुख्य फंक्शन से जुड़ी हैं।

यानी लोग लॉगिन नहीं कर पा रहे या चैट का जवाब नहीं आ रहा। 9% यूजर्स को Android और iOS वाले मोबाइल ऐप में दिक्कत आ रही है। वहीं 7% लोगों ने Codex यानी कोड लिखने वाले फीचर में प्रॉब्लम बताई है।  

भारत में भी बढ़ रही हैं परेशानियां   

भारतीय सर्वर पर भी हालात कुछ अलग नहीं हैं। यहां शिकायतों की संख्या तेजी से 1000 के ऊपर चली गई। Down Detector के अनुसार भारत में 78% यूजर्स को ChatGPT के ऑपरेशन में दिक्कत हो रही है। 9% को ऐप क्रैश या स्लो होने की शिकायत है और बाकी 7% को API से जुड़ी एर मिल रही हैं।  

ये पहली बार नहीं है। कुछ हफ्ते पहले भी ChatGPT डाउन हुआ था। तब टेक्स्ट वाले सवालों के जवाब तो मिल रहे थे, लेकिन कोडेक्स और इमेज जनरेशन काम नहीं कर रहा था। अभी तक OpenAI की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। कंपनी से उम्मीद है कि सर्वर जल्द ठीक हो जाएंगे।  

Claude ने लॉन्च किया नया मॉडल, आधी कीमत पर  

जिस समय ChatGPT डाउन है, उसी समय उसकी प्रतिद्वंद्वी कंपनी Anthropic ने नया दांव चला है। Anthropic ने Claude का नया वर्जन लॉन्च किया है जिसका नाम है Claude Opus 5। कंपनी का दावा है कि ये मॉडल कोडिंग और नॉलेज वर्क में पहले से बेहतर परफॉर्म करता है और इसकी कीमत Claude Fable 5 से आधी है।

Anthropic और इंडस्ट्री बेंचमार्क के डेटा के मुताबिक Opus 5, Fable 5 से ज्यादा तेज और सटीक है। दिलचस्प बात ये है कि Fable 5 को अमेरिकी सरकार ने रोक रखा था। उसकी क्षमताओं की वजह से उस पर एक्सपोर्ट कंट्रोल लगा दिया गया था। Anthropic के CEO डारियो अमोदेई की कंपनी ने सिर्फ दो महीने में ये चौथा मॉडल निकाला है।

ऐसे में जब ChatGPT सर्वर डाउन है, यूजर्स के पास Claude जैसे विकल्पों की तरफ शिफ्ट होने का मौका है। फिलहाल ChatGPT यूजर्स को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। OpenAI से अपडेट का इंतजार है कि सर्विस कब तक पूरी तरह बहाल होगी।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here