दुनिया के सबसे अमीर नेता बने पुतिन! जानिए ट्रंप और ऋषि सुनक की कुल संपत्ति कितनी है

0
6
World Richest Leaders
World Richest Leaders

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय राजनीति में जब भी प्रभाव और शक्ति का जिक्र होता है, तो दुनिया के शीर्ष राष्ट्रध्यक्षों का नाम सबसे ऊपर आता है। लेकिन वैश्विक मंच के ये ताकतवर चेहरे केवल राजनीतिक फैसलों और कूटनीति के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी अकूत दौलत के लिए भी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में सामने आई दुनिया के सबसे अमीर नेताओं की नई सूची ने सत्ता और संपत्ति के इस दिलचस्प तालमेल को उजागर किया है। इस फेहरिस्त में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सबको पछाड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया है। जिनके सामने अमेरिकी राष्ट्रपति से लेकर खाड़ी देशों के शाही सुल्तान तक काफी पीछे छूट गए हैं।

पुतिन की रहस्यमयी संपत्ति और ट्रंप से मुकाबला

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भले ही खुद को दुनिया के सबसे प्रभावशाली शख्सियतों में शुमार करते हों और उनका पूरा परिवार दशकों से बड़े कारोबारी साम्राज्य का संचालन करता आ रहा हो, लेकिन दौलत के मामले में वे रूसी राष्ट्रपति के आसपास भी नजर नहीं आते। ट्रंप की कुल संपत्ति जहां लगभग 5 से 6 अरब डॉलर के आसपास आंकी जाती है।

हालांकि क्रैमलिन हमेशा से पुतिन की निजी संपत्ति के दावों को खारिज करता आया है, लेकिन अमेरिकी निवेशक बिल ब्राउडर के आकलन के अनुसार पुतिन की कुल संपत्ति 200 अरब डॉलर यानी करीब 17.4 लाख करोड़ रुपये तक हो सकती है।

दुनिया के सबसे अमीर नेता

दुनिया के सबसे अमीर नेताओं की इस सूची में दूसरे पायदान पर थाईलैंड के राजा वजिरालोंगकोर्न हैं। जिनकी कुल संपत्ति लगभग 43 अरब डॉलर दर्ज की गई है। उनके ठीक पीछे ब्रुनेई के सुल्तान हसनाल बोल्कियाह और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान आते हैं, जिनमें से प्रत्येक की अनुमानित संपत्ति 30 अरब डॉलर के आसपास मानी जाती है। वहीं सऊदी अरब के प्रभावशाली क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान 20 अरब डॉलर की व्यक्तिगत संपत्ति के साथ इस सूची के प्रमुख आकर्षणों में से एक हैं।

राजशाही घरानों से इतर यदि लोकतांत्रिक देशों के प्रमुखों की बात करें, तो डोनाल्ड ट्रंप 6 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ छठे स्थान पर मौजूद हैं। इसके अलावा ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति की संयुक्त संपत्ति लगभग 563 मिलियन पाउंड आंकी गई है। यह सूची साफ दर्शाती है कि कुछ नेताओं ने व्यावसायिक दुनिया से अपार सफलता हासिल की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here