शाहदरा पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’17 मामलों के आरोपी वाहन चोर को दबोचा, चार चोरी के दोपहिया बरामद

0
8

नई दिल्ली: दिल्ली में दोपहिया वाहन चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शाहदरा जिला पुलिस की वाहन चोरी निरोधक टीम (एएटीएस) ने एक कथित आदतन वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पहाड़गंज निवासी रितेश उर्फ पीयूष टिंकू (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे और निशानदेही पर चार चोरी के दोपहिया वाहन बरामद कर शाहदरा मध्य और दक्षिण जिले में दर्ज वाहन चोरी के चार मामलों को सुलझाने का दावा किया है।

पेट्रोल पंप के पास बिछाया जाल

शाहदरा जिला डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि जिले में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुए एएटीएस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और स्थानीय खुफिया सूचनाओं के आधार पर निगरानी बढ़ाई। इसी दौरान दिलशाद गार्डन-गाजियाबाद डीएलएफ मार्ग पर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास आरोपी को पकड़ा गया। उसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई, जो मध्य जिले के पटेल नगर थाने में दर्ज मामले से संबंधित थी।

पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर एक्टिवा स्प्लेंडर प्लस और स्कूटर भी बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ झपटमारी और वाहन चोरी के 17 मामले पहले से दर्ज हैं। वह 12 अक्टूबर को न्यायिक हिरासत से बाहर आया था।

इन पुलिसकर्मियों ने निभाई अहम भूमिका

यह कार्रवाई निरीक्षक प्रतीक सक्सेना प्रभारी एएटीएस, के नेतृत्व में हुई। टीम में हेड कांस्टेबल निशांत शर्मा, हेड कांस्टेबल उमेश, हेड कांस्टेबल किशन पाल, कांस्टेबल अजय और कांस्टेबल शुभम शामिल रहे। अभियान एसीपी ऑपरेशंस की निगरानी तथा शाहदरा जिला डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा के समग्र पर्यवेक्षण में चलाया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की आगे जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here