नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मेट्रो में सफर कर रही एक महिला ‘How to Kill Men and Get Away With It’ नाम की किताब पढ़ती नजर आ रही है. खास बात है कि किताब का टाइटल सामने आते ही वीडियो ने इंटरनेट पर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. इतना ही इसके बाद वीडियो को लेकर जमकर चर्चा भी शुरू हो गई है और लोग इसे अलग-अलग प्लेटफार्म पर शेयर करते नजर आ रहे है.
वायरल वीडियो में क्या खास
वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि महिला मेट्रो में सफर करते हुए एक किताब पढ़ती हुई नजर आ रही है. लेकिन किताब के कवर पर कुछ ऐसे अक्षर लिखे है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. जहां कुछ लोग इस वीडियो को मजेदार अंदाज में देख रहे है तो कुछ लोगों ने इसे हाल ही चल रहे चर्चित मर्डर केस से जुड़ दिया है. खास बात है कि इस वीडियो को अब तक 1.9 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इतना ही नहीं इस वीडियो को अब तक 4 लाख से अधिक लाइक्स भी मिल चुके हैं.
कहां से सामने आया ये वीडियो
हालांकि, केवल वीडियो या किताब के आधार पर महिला को लेकर किसी तरह की राय बनाना उचित नहीं है. इसके साथ ही यह भी साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता कि महिला वास्तव में किताब पढ़ रही थी या वीडियो का फोकस केवल उसके कवर पर था. बता दें, फिलहाल इस बात को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आ पाई है कि ये वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया और यह किस शहर के मेट्रो का है. इसलिए इसे किसी वास्तविक घटना या अपराध से जोड़कर नहीं देखा जा सकता.
किसने लिखी ये किताब
दरअसल, ‘How to Kill Men and Get Away With It’ ब्रिटिश लेखिका कैटी ब्रेंट का एक पॉपुलर फिक्शनल नॉवल है. यह डार्क कॉमेडी, साइकोलॉजिकल थ्रिलर, क्राइम फिक्शन और व्यंग्य की कैटेगरी में आता है. अपने विवादित शीर्षक और सस्पेंस से भरपूर कहानी के कारण यह किताब दुनियाभर में काफी पॉपुलर है.
क्या है इस नावल की कहानी
बता दें, इस नावल की कहानी किटी कॉलिन्स नाम की एक यंग लेडी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बाहर से सक्सेसफुल और सोशल मीडिया पर पॉपुलर दिखाई देती है, लेकिन अंदर ही अंदर वह मेंटल स्ट्रेस से जूझ रही होती है. वहीं कहानी में वह उन पुरुषों को निशाना बनाती है, जो महिलाओं के साथ हिंसा या शोषण करते हैं. इसके बाद घटनाक्रम अपराध, जांच और उसके दोहरे जीवन के इर्द-गिर्द आगे बढ़ता है.
हालांकि यह पूरी तरह एक फिक्शनल नॉवल है. इसका किसी वास्तविक व्यक्ति, अपराध या हत्या की घटना से कोई भी लेना-देना नहीं है. लेखक ने इस कहानी के जरिए महिलाओं के खिलाफ हिंसा, लैंगिक असमानता, ऑनलाइन कल्चर और समाज में मौजूद दोहरे मानदंडों जैसे मुद्दों को उठाया है.















