LPG सिलेंडर में गैस की जगह पानी, ग्राहक को लगा हजारों का झटका, वायरल हुआ वीडियो

0
10
Water Pours Out of Gas Cylinder; Loss of ₹2,500; People Left Stunned After Watching Video
Grok AI

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में चल रहा तनाव के कारण देश में गैस सिलिंडर को लेकर लोगों को काफी परेशानी हो रही है. वहीं जिनके पास गैस कनेक्शन नहीं है वह लोग दो से तीन गुना दामों पर गैस सिलिंडर खरीदने पर मजबूर है. इसी बीच सोशल मीडिया पर मेरठ के लिसाड़ी गेट इलाके का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में जहां एक तरफ अवैध LPG सिलिंडर खरीदने को लेकर  सवाल उठ रहे है तो दूसरी ओर ब्लैक मार्केट से सिलेंडर लेने वाले के साथ हो रही धोखाधड़ी का मामला भी उजागर हुआ है. 

क्या है पूरा मामला 

वायरल हो रहा वीडियो टारापुरी की जोगीवाली गली का बताया जा रहा है. जहां एक युवक ने अपने परिवार का पेट पालने के लिए ब्लैक मार्केट से एलपीजी सिलेंडर खरीदा लेकिन उस सिलेंडर में से गैस की जगह पानी निकलता हुआ नजर आ रहा है. जोगीवाली गली में रहने वाले युवक ने बताया कि वह अपना परिवार चलाने और उनका पेट भरने के लिए पकोड़े का ठेला लगता है. लेकिन कुछ दिन पहले उसके यहां गैस खत्म हो गई थी. इस वहज से उसे और उसके परिवार वालों को काफी परेशानी हो रही थी और उसके बच्चे भी भूखे थे. 

पहले तो उसने सरकारी माध्यम गैस लेने के प्रयास किए लेकिन गैस तुरंत उपलब्ध नहीं हो पा रही थी. इस कारण उसे मजबूरी में उसके गैस के पास साइकिल पर LPG सिलेंडर बेचने वाले के पास जाना पड़ा. इस दौरान युवक ने दो गुना से ज्यादा दामों में, करीब 2500 रुपये देकर 14 किलो का सिलिंडर खरीदा.

नहीं जला चूल्हा

वहीं फैहीम जब गैस का सिलिंडर घर लेकर आया और उससे चूल्हे से जोड़ा तो चूल्हा नहीं जला. शुरुआत में युवक और उसके परिवार को लगा की चूल्हे में या रेगुलेटर में कोई खराबी है. हालांकि तमाम कोशिशों के बाद उन्हें गैस सिलेंडर को हिला-डुला कर देखा, लेकिन फिर भी गैस नहीं जली. इसके बाद युवक को शक हुआ तो उसने सिलेंडर की जांच की और उसे उल्टा किया. इस दौरान युवक ने पाया की सिलेंडर में से गैस की जगह पानी निकल रहा है. इस घटना का वीडियो उसने अपने कमरे में कैद कर लिया है. युवक जा कहना है कि सिलेंडर में सिर्फ आधा किलो के करीब गैस होगी, जबकि बाकी में पूरा पानी भरा हुआ था. 

यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया तो जमकर वायरल होने लगा. हालांकि फैहीम का कहना का ये वीडियो लोगों को जागरूक करने के मकसद से शेयर किया है ताकि किसी और व्यक्ति के साथ ऐसा न हो.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here