होम्योपैथिक अधिकारी पर रिश्वत का आरोप, पीड़ित ने एसोसिएशन से लगाई गुहार

0
7

मुजफ्फरनगर: कुछ दिन पूर्व होम्योपैथिक विभाग के एक अधिकारी पर मेडिकल स्टोर संचालक सुधीर यादव जी, जिनका मेडिकल स्टोर नंबर दो चुंगी पर स्थित है, से ₹15,000 की अवैध वसूली करने का आरोप लगा था। मामले में अभी तक कोई कार्रवाई न होने से आहत सुधीर यादव जी आज अग्रवाल मार्केट स्थित मुजफ्फरनगर केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सुभाष चौहान जी एवं एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात कर अपनी पीड़ा बताई और न्याय दिलाने की गुहार लगाई।

एसोसिएशन ने न्याय दिलाने और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया  

एसोसिएशन ने मामले को गंभीरता से सुना और पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। एसोसिएशन का स्पष्ट मत है कि किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न और अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पीड़ित को न्याय मिलना चाहिए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

Reported by: Rohit 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here