दो युवकों ने मदद के बहाने फंसाया, बेहोश कर महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

0
7
Two youths accused of gang raping a woman after rendering her unconscious under the pretext of offering help
Pinterest

नई दिल्ली: कर्नाटक के दावणगेरे जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां 41 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर नशीला पदार्थ देकर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला दर्ज किया गया है. बता दें, पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. 

कब हुई ये घटना 

पुलिस के अनुसार, यह घटना 3 जून की शाम बसवापटना थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी. हालांकि मामला कई दिनों तक सामने नहीं आया.वहीं  8 जून को महिला की नशे की हालत में बनाई गई एक वीडियो क्लिप कथित तौर पर विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों में वायरल होने लगी, जिसके बाद घटना की जानकारी सार्वजनिक हुई. 

महिला हुई बेहोश 

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि घरेलू विवाद के बाद वह घर छोड़कर अपने गांव की ओर जा रही थी. इसी दौरान दो व्यक्ति उसके पास आए और मदद करने की बात करने लगे. पीड़िता का आरोप है कि दोनों ने उसे एक शीतल पेय पिलाया, जिसमें कोई नशीला पदार्थ मिलाया गया था. वहीं पेय पदार्थ पीने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई.

रेप का वीडियो किया वायरल 

जांच में सामने आया है कि बेहोशी की हालत में महिला को गांव के बाहरी क्षेत्र में स्थित एक सुनसान खेत में ले जाया गया. वहां पहले से मौजूद कई लोगों ने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया और पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने इस दौरान उसकी तस्वीरें और वीडियो भी रिकॉर्ड किए. कुछ दिनों बाद जब ग्रामीणों ने महिला को बताया कि उसकी वीडियो सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर प्रसारित हो रही है, तब उसने पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई.

10 आरोपी हुए गिरफ्तार 

दावणगेरे के पुलिस अधीक्षक शेखर एचटी ने बताया कि महिला के बयान के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं, जिनमें सामूहिक दुष्कर्म और अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं. इसके तहत मामला दर्ज किया गया है. वहीं सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधान भी लगाए गए हैं. बता देंपुलिस ने सभी 10 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है. अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपियों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए हैं ताकि वीडियो के स्रोत और उसके प्रसार की पूरी जानकारी जुटाई जा सके. 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here