मां ऐश्वर्या राय संग कान्स में दिखीं आराध्या बच्चन, दोनों के ग्लैमरस लुक ने मचाई धूम

0
16
Aishwarya Rai Bachchan
Aishwarya Rai Bachchan

विश्व प्रसिद्ध कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 के रेड कार्पेट से आखिरकार भारतीय प्रशंसकों का इंतजार खत्म हो गया है. पूर्व विश्व सुंदरी और बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के शानदार लुक्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी हैं. कान्स के रेड कार्पेट पर पहले अपने कमाल के नीले गाउन से अंतरराष्ट्रीय मीडिया का ध्यान खींचने के बाद ऐश्वर्या ने शाम के समय अपने पेस्टल पिंक गाउन लुक से एक बार फिर हर किसी का दिल जीत लिया. इस बार महफिल की असली लाइमलाइट ऐश्वर्या की 14 वर्षीय बेटी आराध्या बच्चन बटोर ले गई जिन्होंने इस प्रतिष्ठित मंच पर अपना पहला कदम रखा है.

सोफी कॉउचर के पिंक गाउन में अप्सरा लगीं ऐश्वर्या

शुक्रवार शाम को आयोजित ‘लाइट्स ऑन वूमेन्स वर्थ’ इवेंट में ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक बेहद खूबसूरत और शाही अंदाज दिखाया. उन्होंने इस खास शाम के लिए मशहूर फैशन ब्रांड ‘सोफी कॉउचर’ द्वारा विशेष रूप से डिजाइन किया हुआ पेस्टल पिंक गाउन चुना था. इस गाउन पर बारीक फ्लोरल डिटेलिंग की गई थी. उनका लुक काफी सुंदर लग रहा था. गाउन के पीछे लगा हुआ एक लंबा हवा में लहराता ट्रांसपेरेंट केप उनके इस लुक को एक ड्रीमी और एंजेलिक टच दे रहा था. अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी ब्रांड की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर होने के नाते ऐश्वर्या का यह अंदाज उनके पुराने रेड कार्पेट लुक्स की तरह ही यादगार बन गया.

आराध्या बच्चन का धमाकेदार रेड कार्पेट डेब्यू

ऐश्वर्या राय बच्चन का यह अंदाज उनके पुराने रेड कार्पेट लुक्स की तरह ही यादगार बन गया. आराध्या बच्चन ने अपनी मां के साथ रेड कार्पेट पर डेब्यू किया. अभिनेत्री के होटल से सामने आए कई वीडियो में ऐश्वर्या अपनी लाडली बेटी का हाथ थामकर कार की ओर बढ़ती नजर आई. रेड कार्पेट पर कदम रखते ही आराध्या ने अपनी सादगी और स्टाइल से सबको हैरान कर दिया. आराध्या ने सुर्ख लाल रंग का सैटिन गाउन पहना था जिसके साथ एक शाइनी केप अटैच था. उन्होंने अपने लुक को सिंपल रखते हुए बालों को साइड पार्टिंग के साथ लूज कर्ल्स में खुला छोड़ा हुआ था. रेड कार्पेट पर आत्मविश्वास से मुस्कुराती और पोज देती आराध्या बिल्कुल अपनी मां ऐश्वर्या राय की कार्बन कॉपी लग रही थीं.

सोशल मीडिया पर फैंस बोले ने की तारीफ

आराध्या बचपन से ही अपनी मां के साथ हर साल कान्स आती रही हैं लेकिन यह पहला मौका था जब उन्होंने अपनी मां के साथ आधिकारिक रूप से रेड कार्पेट वॉक किया और कैमरों के सामने खुलकर तस्वीरें खिंचवाई. मां-बेटी की इस खूबसूरत जोड़ी की तस्वीरें और वीडियो इस समय इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रहे हैं. इंटरनेट यूजर्स और फैंस दोनों की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं. एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा यह रेड कार्पेट पर साक्षात रानी और राजकुमारी खड़ी हैं. वहीं एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, आराध्या ने अपने पहले ही डेब्यू में पूरी लाइमलाइट चुरा ली, दोनों बेहद खूबसूरत लग रही हैं. आराध्या का यह पहला इंटरनेशनल रेड कार्पेट अपीयरेंस इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here