Google Pixel 11 सीरीज अगले महीने होगी लॉन्च, जानें कैमरा और संभावित कीमत

0
7
Google Pixel 11 Series
Google Pixel 11 Series

नई दिल्ली: गूगल अपनी अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Pixel 11 को लॉन्च करने की तैयारी में है. जानकारी के अनुसार कंपनी का Made by Google इवेंट 12 अगस्त को न्यूयॉर्क में आयोजित होगा, जबकि भारत में इसे 13 अगस्त को देखा जा सकेगा. हालांकि गूगल ने अभी तक Pixel 11 सीरीज के स्पेसिफिकेशन और कीमत का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है, लेकिन सामने आई रिपोर्ट्स और लीक हुई कुछ पोस्ट से इसके कई अहम फीचर्स और की जानकारी मिल रही है.

ये चार मॉडल हो सकते है लॉन्च 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार गूगल अपनी नई सीरीज में चार स्मार्टफोन पेश कर सकता है. इनमें Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold शामिल हो सकते हैं. इससे ग्राहकों को अलग-अलग बजट और जरूरत के हिसाब से कई विकल्प मिलने की उम्मीद है. 

डिजाइन की बात करें तो नई सीरीज में बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिल सकता. गूगल अपने सिग्नेचर कैमरा बार डिजाइन को बरकरार रख सकता है. हालांकि, Pixel 11 का कैमरा मॉड्यूल इस बार डुअल-टोन की बजाय ऑल-ब्लैक फिनिश में आ सकता है. इसके अलावा, डिस्प्ले के बेजल्स पहले की तुलना में पतले होने की संभावना है, जिससे फोन का लुक और प्रीमियम दिखाई देगा.

क्या होंगे Pixel 11 सीरीज  के फीचर्स 

लीक्स के अनुसार, Pixel 11 सीरीज में Samsung M16 OLED डिस्प्ले पैनल दिया जा सकता है. यह नया पैनल कम बिजली की खपत के साथ बेहतर ब्राइटनेस और बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस देने में सक्षम माना जा रहा है. इसके साथ ही परफॉर्मेंस के लिए सभी मॉडल में गूगल का नया Tensor G6 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है. यह चिपसेट बेहतर स्पीड के साथ अच्छा बैटरी बैकअप भी दे सकता है. इसके अलावा, गूगल इस बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स पर खास जोर दे सकता है और कैमरा, प्रोडक्टिविटी तथा यूजर एक्सपीरियंस से जुड़े कई नए AI टूल्स पेश किए जा सकते हैं. 

स्टोरेज और कीमत 

स्टोरेज को लेकर भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी 128GB बेस वेरिएंट को हटाकर 256GB स्टोरेज को स्टैंडर्ड बना सकती है. यानी Pixel 11 सीरीज का हर मॉडल कम से कम 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आ सकता है. कीमत की बात करें तो गूगल ने अभी कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है.

हालांकि, मेमोरी चिप की बढ़ती लागत और ज्यादा स्टोरेज की वजह से इस बार कीमत में इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है. अनुमान है कि Pixel 11 की शुरुआती कीमत 79,999 रुपये से 84,999 रुपये के बीच हो सकती है. लॉन्च के साथ ही कंपनी इस सीरीज के लिए प्री-ऑर्डर भी शुरू कर सकती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here