डी.ए.वी. स्कूल रतिया में महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को विद्यार्थियों ने चित्रों के माध्यम से जीवंत किया

0
8

हरियाणा: डी.ए.वी. स्कूल रतिया में आज अग्रवाल वैश्य समाज, हरियाणा द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर ‘चित्रकला प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में महाराजा अग्रसेन के जीवन, उनके आदर्शों तथा ‘एक ईंट–एक रुपया’ के सिद्धांत के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा। इस प्रतियोगिता में डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, रतिया के कक्षा छठी से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता 11 से 18 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से महाराजा अग्रसेन के जीवन-चरित्र एवं उनके आदर्शों को चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त किया कार्यक्रम में रतिया विधानसभा इकाई के प्रधान श्री लवकेश मित्तल, सह-संरक्षक डॉ. जनकराज गोयल तथा डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, रतिया की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका खन्ना ने प्रवेक्षक के रूप में उपस्थित रहकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए उन्हें महाराजा अग्रसेन के जीवन-मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

Image Courtesy/ Pankaj Rai
 Image Courtesy/ Pankaj Rai

प्रतियोगिताओं से कला के साथ सामाजिक और नैतिक मूल्यों का विकास: मोनिका खन्ना

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका खन्ना ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में कला-कौशल के साथ-साथ सामाजिक समरसता, परोपकार, सहयोग और नैतिक मूल्यों की भावना को भी विकसित करती हैं। उन्होंने कहा कि डी.ए.वी.  स्कूल के विद्यार्थी हमेशा प्रत्येक प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं और महाराजा अग्रसेन जी के जीवन से संबंधित प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया है उन्होंने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here