नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। बता दें, फाइनल में भारत ने ईरान को 40-34 के स्कोर से हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया है। मैच दोनों देशों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबले को अपने नाम कर लिया। बता दें, शुरुआत में ईरान हावी नजर आ रहा है क्योंकि पहले हाफ तक ईरान ने 18-17 की बढ़त बना रखी थी। भारतीय रेडर्स को ईरान के डिफेंस ने काफी देर तक रोके रखा।
दूसरे हाफ में पहली गेम
लेकिनदूसरे हाफ में टीम इंडिया ने पूरी तरह से खेल पलट दिया। भारतीय टीम ने लय पकड़ी और लगातार रेड के जरिए अंक बटोरने शुरू कर दिए। दूसरे हाफ में भारत ने रेड से 18 अंक हासिल किए और ईरान को ऑल आउट कर 2 अतिरिक्त अंक भी जुटाए। एक समय भारत ने 30-24 की मजबूत बढ़त बना ली थी। इसके बाद ईरान ने कमबैक की कोशिश तो की, लेकिन भारतीय डिफेंस ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया और टीम इंडिया 40-34 से जीत गई
एशियन गेम्स में 9वां गोल्ड
यह भारत का एशियन गेम्स में 9वां गोल्ड मेडल है। 1990 में जब से कबड्डी एशियन गेम्स में शामिल हुई है, तब से सिर्फ दो ही देशों ने गोल्ड जीता है। भारत ने 9 बार और ईरान ने सिर्फ एक बार 2018 में खिताब जीता था। वहीं 2018 में भारत को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा था। भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट (प्रतियोगिता) के दौरान एक भी मैच नहीं हारी और लगातार मैदान में डटी रही। भारत ने ग्रुप स्टेज की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ 42-21 की जीत से की थी। दूसरे मैच में ईरान को 37-23 से हराया और फिर मेजबान जापान को 50-25 से बड़े अंतर से मात दी। भारत ने एक बार फिर यह दिखा दिया है कि कबड्डी खेल में भारत के मुकाबले कोई दूसरा देश नहीं है।












