‘चुप रहो, वरना कोई शादी नहीं करेगा’ 5 साल की बच्ची से कही गई बात ने झकझोर दिया

0
7
Somy Ali Reveals Childhood Abuse
Somy Ali Reveals Childhood Abuse

नई दिल्ली: सलमान खान की पूर्व प्रेमिका सोमी अली आज विदेश में शांतिपूर्ण जीवन जी रही हैं, लेकिन उनके बचपन में हुए यौनिक उत्पीड़न की घटनाएं आज भी उनके मन पर गहरे घाव छोड़े हुए हैं. हाल ही में उन्होंने इन दर्दनाक यादों को साझा किया है.

5 साल की उम्र में नौकर का शोषण

सोमी ने बताया कि मात्र 4 साल की उम्र में ही उन्हें पहली बार यौनिक शोषण का सामना करना पड़ा. इसके बाद जब वे 5 साल की थी, तब उनके घर के खानसामा अब्दुल ने उनके साथ गलत हरकत की सोमी कहती हैं, “वो मुझे चूजे दिखाने के बहाने अपने कमरे में ले जाता था और दो-तीन बार ऐसा किया.”

उन्होंने अपनी मां को यह सब बताया. मां ने इंटरकॉम पर पिता को सूचित किया, जो उस समय फिल्म प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और डिस्ट्रीब्यूटर के रूप में काम करते थे. पिता ने अब्दुल को बुलाया और अन्य नौकरों से उसकी बुरी पिटाई करवाई. खानसामा लहूलुहान हो गया और उसे घर से बाहर निकाल दिया गया.

9 साल में फिर हुआ शोषण

छोटी सी बच्ची सोमी इस हिंसा को देखकर खुद ट्रॉमा का शिकार हो गई. मात्र 5 साल की उम्र में शारीरिक शोषण के बाद हिंसा देखना उनके नाजुक मन पर भारी पड़ा. 9 साल की उम्र में घर के गार्ड्स ने उन्हें सर्वेंट क्वार्टर में ले जाकर फिर से यौनिक शोषण किया. इस बार मां का रिएक्शन अलग था. सोमी ने बताया, “मम्मी ने कहा कि किसी को मत बताना, वरना तुमसे कोई शादी नहीं करेगा.”

पीड़ित को ही चुप रहने को कहा जाना गलत

सोमी कहती हैं कि पिता ने तो दोषी को सजा दी, लेकिन मां का यह रवैया उन्हें और अधिक दुखी कर गया. उन्होंने कहा कि जिस बच्चे ने कोई गलती नहीं की, उसे ही चुप रहने और डरने की सलाह दी जाती है. यह समाज की सोच बहुत गलत है.

परिवर्तन की जरूरत

सोमी अली का मानना है कि पीड़ितों को आवाज उठाने से रोका नहीं जाना चाहिए. परिवार और समाज को पीड़ित का साथ देना चाहिए, न कि उन्हें दबाने की कोशिश करनी चाहिए. उनका यह खुलासा कई महिलाओं के दर्द को सामने लाता है, जहां बचपन के ट्रॉमा पूरे जीवन साथ चलते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here