मुंबई: बॉलीवुड एक्टर और आमिर खान के भांजे इमरान खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बता दें, मुंबई पुलिस ने उन्हें देश छोड़ने का नोटिस जारी किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने के लिए कहा है। जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई हाल ही में मुंबई में हुए एक राजनीतिक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद की गई है।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस का कहना है कि इमरान खान ने विदेशी नागरिक होते हुए राजनीतिक प्रदर्शन में हिस्सा लिया, जो इमिग्रेशन एक्ट के नियमों का उल्लंघन है। बताया जा रहा है कि इमरान के पास अमेरिकी नागरिकता है, हालांकि इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
10 अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन में हुए थे शामिल
इमरान खान पिछले हफ्ते 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए विरोध प्रदर्शन में पहुंचे थे। यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR के मुद्दे को लेकर आयोजित किया गया था। इस दौरान पुलिस ने इमरान को हिरासत में ले लिया था। इस दौरान उनके साथ उनकी पार्टनर और एक्ट्रेस लेखा वॉशिंगटन और कजिन जैन मैरी खान को भी डिटेन किया गया था।
🚨 Mumbai Police has directed Bollywood actor Imran Khan to leave India by October 28 because he participated in a protest in India despite being a US citizen. Hopefully, German Shepherd Dhruv Rathee will also be deported to Germany or face strict legal action. https://t.co/9uqgJZd9zj
— Tejash (@lord_geopolitic) October 15, 2026
मीडिया से बात करते हुए इमरान ने तब कहा था कि वह किसी मांग को लेकर नहीं बल्कि एक आम नागरिक के तौर पर वहां आए हैं। उन्होंने कहा था, “मैं यहां इस शहर में रहने वाले व्यक्ति के रूप में आया हूं। मैं देखना चाहता हूं कि लोगों की आवाजाही पर रोक क्यों लगाई जा रही है और आवाज क्यों दबाई जा रही है।”
इमिग्रेशन एक्ट के तहत कार्रवाई
पुलिस के मुताबिक, भारत के इमिग्रेशन और फॉरेनर्स एक्ट के तहत कोई भी विदेशी नागरिक देश में किसी भी तरह के राजनीतिक आंदोलन, प्रदर्शन या विरोध गतिविधि में हिस्सा नहीं ले सकता। इसी नियम के उल्लंघन के चलते इमरान के खिलाफ यह नोटिस जारी किया गया है।
भाजपा नेता ने की थी कार्रवाई की मांग
बता दें, इससे पहले भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने इमरान खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने मुंबई पुलिस के जॉइंट कमिश्नर मनोज कुमार शर्मा को पत्र लिखकर कहा था कि इमरान विदेशी नागरिक हैं और उन्हें राजनीतिक प्रदर्शन में शामिल होने का अधिकार नहीं है। सोमैया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा था, “इमरान खान को तुरंत देश से निकाला जाए।” फिलहाल इस नोटिस के बाद इमरान खान की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।











