नशे को कहें ना, खेलों को कहें हां : फतेहाबाद पुलिस ने युवाओं को दिया नशा छोड़कर खेलों से जुड़ने का संदेश

0
13

रतिया: युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाकर खेलों एवं सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से फतेहाबाद पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में थाना शहर रतिया पुलिस ने शहर के वार्ड नंबर 5, 12, 14 व 17 में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने वार्डवासियों एवं युवाओं से सीधा संवाद करते हुए उन्हें “नशे को ना, खेलों को हां” का संदेश दिया तथा नशे से दूर रहकर खेलकूद गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

नशे की राह छोड़ें, खेल के मैदान से जोड़ें अपना भविष्य

 जागरूकता अभियान के दौरान पुलिस टीम ने युवाओं को समझाया कि नशा न केवल व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि उसके परिवार, शिक्षा, रोजगार और भविष्य को भी प्रभावित करता है। इसके विपरीत खेलकूद व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से मजबूत और अनुशासित बनाते हैं। पुलिस ने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर अपनी ऊर्जा खेलों, शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों में लगाएं।
खेलों से बढ़ता है आत्मविश्वास, निखरती है प्रतिभा पुलिस टीम ने बताया कि नियमित खेलकूद से शरीर स्वस्थ रहता है और युवाओं में आत्मविश्वास, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता एवं अनुशासन जैसे गुण विकसित होते हैं। खेलों के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करके युवा अपने परिवार, जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं। युवाओं को कबड्डी, कुश्ती, फुटबॉल, क्रिकेट, दौड़ एवं अन्य खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया गया।

नशा मुक्त समाज के निर्माण में युवा बनें भागीदार

 पुलिस टीम ने कहा कि युवा किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। उन्हें नशे की ओर नहीं, बल्कि खेल के मैदान की ओर कदम बढ़ाने चाहिए। नशे से दूरी और खेलों से जुड़ाव ही स्वस्थ, सशक्त एवं उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। अभियान के दौरान थाना शहर रतिया पुलिस ने वार्डवासियों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करें तथा आसपास के युवाओं को नशे से बचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि “नशा जीवन को अंधकार की ओर ले जाता है, जबकि खेल सफलता और उज्ज्वल भविष्य का रास्ता दिखाते हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here