दिल्ली में अमर कॉलोनी सनसनीखेज हत्या, घर की छत पर मिला महिला का शव, हिरासत में डॉक्टर

0
7
Sensational murder amar colony Woman body found covered blood rooftop doctor custody
Pinterest

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित कैलाश हिल्स इलाके में गुरुवार को एक महिला की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार, एक मकान की छत पर 45 वर्षीय महिला का शव खून से लथपथ हालत में बरामद हुआ है, जिसके बाफ इलाके में डर का माहौल है. हालांकि कि घटना के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है.  

मृतक की हुई पहचान 

पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान मीना के रूप में हुई है, जो लंबे समय से एक परिवार के यहां घरेलू हेल्प के रूप में काम कर रही थीं. शुरुआती जांच में सामने आया है कि घटना के समय संदिग्ध व्यक्ति भी घटनास्थल के आसपास मौजूद था, जिसे बाद पुलिस ने उसे मौके से हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. 

कब हुई ये घटना 

बता दें, घटना की सोचना पुलिस को सुबह करीब 11:36 बजे पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी. कॉल करने वाले व्यक्ति ने सूचना दी कि पड़ोसी मकान की छत पर एक महिला का शव पड़ा हुआ है और उसकी हत्या किए जाने की आशंका है. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, थाना प्रभारी और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. 

जांच के दौरान पुलिस को घर के भीतर से कुछ ऐसे सामान मिले हैं, जिनका इस्तेमाल वारदात में किए जाने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने एक बैट और एक धारदार हथियार को कब्जे में लिया है. इन वस्तुओं को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि हत्या में इनका कोई संबंध है या नहीं.

क्यों की गई हत्या 

दक्षिण-पूर्वी जिले के पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हिरासत में लिया गया व्यक्ति पेशे से डॉक्टर बताया जा रहा है. उससे घटना को लेकर लगातार पूछताछ की जा रही है. हालांकि अभी तक हत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी है और पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. मौके पर पहुंची क्राइम टीम ने घटनास्थल से सबूत इक्कठे कर लिए है. वहीं, फोरेंसिक टीम भी सबूतों की बारीकी से जांच कर रहे हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कहा है कि जांच पूरी होने के बाद हत्या के पीछे की असली वजह का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पूरे इलाके में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल है और स्थानीय लोग पुलिस जांच के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here