रतिया: नशा तस्करी और अवैध हथियारों से जुड़ी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए फतेहाबाद पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। थाना शहर रतिया पुलिस ने 25 किलो 940 ग्राम गांजा और एक अवैध बंदूक बरामदगी के मामले में दूसरे आरोपी सूरजभान पुत्र ज्ञानी राम निवासी समालखा, जिला पानीपत को गिरफ्तार किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
बरामदगी का विवरण
थाना शहर रतिया प्रभारी उपनिरीक्षक प्रवीण ने बताया कि पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रतिया से लाली रोड पर बड़ी नहर के पास कार्रवाई करते हुए अमरजीत उर्फ भगत पुत्र पाला राम निवासी गांव पालसर, जिला फतेहाबाद को काबू किया था। आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक के कट्टे में 25 किलो 940 ग्राम गांजा तथा एक अवैध टोपीदार मजल लोडिंग बंदूक बरामद हुई थी। आरोपी बंदूक संबंधी कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका था। मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए थाना शहर रतिया पुलिस ने दूसरे आरोपी सूरजभान को गिरफ्तार किया है।
मुकदमा दर्ज और जांच
इस संबंध में थाना शहर रतिया में मुकदमा न0 210 दिनाँक 02.10.2026 एनडीपीएस एक्ट की धारा 20सी/61/85 तथा शस्त्र अधिनियम की धारा 25/54/59 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।पुलिस आरोपी से नशा तस्करी और अवैध हथियार से जुड़े अन्य तथ्यों के संबंध में जांच कर रही है।मामले की गहनता से जाँच जारी है।












