मेटा लाया अनोखा टेक फिचर, वॉट्सऐप पर घूमाएं उंगलिया और सेंड होगा मैसेज

0
10
Meta introduces a unique tech feature just swipe your finger on WhatsApp and the message will be sent
Meta introduces a unique tech feature just swipe your finger on WhatsApp and the message will be sent

नई दिल्ली: टेक्नोलॉजी की दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से लोगों की जिंदगी बदल रहा है और अब स्मार्ट ग्लास भी पहले से ज्यादा एडवांस हो चुके हैं. इसी बीच फेसबुक की पेरेंट कंपनी Meta ने अपने AI स्मार्ट ग्लास “मेटा रे-बैन डिस्प्ले” के लिए कई नए फीचर्स लेकर आया है. इस नए फीचर की खास बात ये है कि यूजर्स बिना मोबाइल निकाले और बिना किसी कीबोर्ड को छुए सिर्फ हवा में उंगलियां घुमाकर टाइपिंग कर सकेंगे.

हवा में कैसे लिखेंगे मैसेज 

कंपनी के मुताबिक इस नई तकनीक में सबसे खास फीचर “न्यूरल हैंडराइटिंग” है. इसके जरिए यूजर हाथों के जेस्चर से मैसेज लिख पाएंगे. यानी अगर किसी को अंग्रेजी का कोई अक्षर टाइप करना है, तो उसे हवा में उसी अक्षर की आकृति बनानी होगी. स्मार्ट ग्लास उस मूवमेंट को समझकर टेक्स्ट में बदल देगा. यह तकनीक खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी मानी जा रही है जो चलते-फिरते, बिना फोन हाथ में लिए मैसेजिंग करना चाहते हैं.

पहनना होगा न्यूरल रिस्टबैंड

इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को एक खास “न्यूरल रिस्टबैंड” पहनना होगा. यह रिस्टबैंड हाथों की हलचल और उंगलियों के इशारों को ट्रैक करता है. AI तकनीक की मदद से यह जेस्चर को डिजिटल कमांड में बदल देता है. कंपनी का दावा है कि यह सिस्टम बेहद तेज और सटीक तरीके से काम करेगा.

किन-किन ऐप्स पर उपलब्ध होगा ये फीचर 

नए अपडेट के बाद मेटा का यह स्मार्ट ग्लास अब कई पॉपुलर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स को सपोर्ट करेगा. इसमें WhatsApp, Messenger और Instagram जैसे ऐप शामिल हैं. इसके अलावा एंड्रॉयड और iOS के दूसरे मैसेजिंग ऐप्स पर भी यह तकनीक काम करेगी. कंपनी ने जेस्चर टाइपिंग के अलावा कुछ और फीचर्स भी जोड़े हैं. इनमें डिस्प्ले रिकॉर्डिंग, बेहतर नेविगेशन और लाइव कैप्शन एक्सपेंशन जैसे ऑप्शन शामिल हैं. इन नए फीचर्स का मकसद यूजर्स को ज्यादा स्मार्ट और आसान कम्युनिकेशन अनुभव देना है.

फिलहाल भारत में उपलब्ध नहीं 

हालांकि “मेटा रे-बैन डिस्प्ले” फिलहाल भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है, लेकिन टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले समय में यह वियरेबल टेक्नोलॉजी की दुनिया में बड़ा बदलाव ला सकता है. अब देखना होगा कि भारतीय यूजर्स इस नई टेकनोलॉजी को किस तरह अपनाते है. 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here