नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में चल रही उथल-पुथल और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर अब कीमती धातुओं की चाल पर साफ दिखने लगा है। शेयर बाजार में अनिश्चितता के बावजूद, मजबूत होते अमेरिकी डॉलर और बढ़ती बॉन्ड यील्ड ने सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने की चमक को थोड़ा फीका कर दिया है। सुरक्षित मांग में आई गिरावट के चलते सोने की कीमतों में साप्ताहिक आधार पर करीब 1.16 प्रतिशत की दर्ज की गई है। भारत में सोने के दाम न केवल अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों से तय होते हैं, बल्कि स्थानीय मांग, त्योहारी सीजन और डॉलर-रुपये के विनिमय दर का भी इस पर गहरा असर पड़ता है।
वायदा बाजार में मिला-जुला रुख
MCX पर नजर डालें तो शुक्रवार की शुरुआत में अगस्त डिलीवरी वाले सोने में 0.06 प्रतिशत की मामूली बढ़त देखी गई, जबकि सितंबर डिलीवरी वाली चांदी 1.13 प्रतिशत का गोता लगाकर फिसल गई। वर्तमान में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव ₹1,41,599 प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव ₹2,17,488 प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है।
सोमवार को बाजार खुलने के समय जो 24 कैरेट सोना ₹1,44,532 प्रति 10 ग्राम था, वह शुक्रवार तक टूटकर ₹1,42,860 के स्तर पर आ गया। यानी महज कुछ ही दिनों के भीतर निवेशकों और खरीदारों को रेट में सीधी राहत देखने को मिली है।
चांदी की रफ्तार
आज भारतीय बाजार में चांदी का भाव ₹240.10 प्रति ग्राम यानी ₹2,40,100 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। आमतौर पर सोने की तुलना में सस्ती होने के कारण चांदी आम खरीदारों की पहली पसंद बनती है। इसकी कीमतों को सिर्फ आभूषणों की खरीदारी ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर होने वाली औद्योगिक और मैन्युफैक्चरिंग मांग भी बड़े पैमाने पर दिशा देती है।
प्रमुख शहरों में 6 अगस्त के ताजा सोने के भाव
भारत में सोने के दाम न केवल अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों से तय होते हैं, बल्कि स्थानीय मांग, त्योहारी सीजन और डॉलर-रुपये के विनिमय दर का भी इस पर गहरा असर पड़ता है। 6 अगस्त की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक देश के महानगरों में प्रति ग्राम दरें इस प्रकार दर्ज की गईं. राजधानी में 24 कैरेट सोना ₹14,591, 22 कैरेट ₹13,376 और 18 कैरेट ₹10,947 प्रति ग्राम बिक रहा है। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और केरल: इन सभी प्रमुख केंद्रों में 24 कैरेट सोना ₹14,576, 22 कैरेट ₹13,361 और 18 कैरेट सोना ₹10,932 प्रति ग्राम के स्तर पर टिका हुआ है। चेन्नई में 18 कैरेट सोने का भाव अन्य शहरों की तुलना में थोड़ा अलग ₹11,176 प्रति ग्राम दर्ज किया गया, जबकि 24 और 22 कैरेट के दाम मुंबई के समान ही हैं।












