IIT जोधपुर की नई पहल, हार्ट स्कैन में डॉक्टरों की मदद करेगा AI रोबोट, मेडिकल क्षेत्र में बड़ा कदम

0
11

नई दिल्ली: चिकित्सा क्षेत्र में AI और रोबोटिक्स का इस्तेमाल बढ़ रहा है। IIT जोधपुर में डॉ. दीपक मिश्रा के नेतृत्व में मेडिकल एआई सिस्टम्स लैब ऐसी तकनीक विकसित कर रही है, जो हार्ट के अल्ट्रासाउंड, पसलियों में फ्रैक्चर की पहचान और मेडिकल छात्रों की ट्रेनिंग में मदद कर सकती है। इसका उद्देश्य डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों का काम आसान बनाना है।

हार्ट की अल्ट्रासाउंड जांच में मिलेगी रोबोट की मदद

हृदय की अल्ट्रासाउंड जांच यानी इकोकार्डियोग्राफी में सही तस्वीरें हासिल करने के लिए अनुभव और तकनीकी की जरूरत होती है। जांच के दौरान अल्ट्रासाउंड प्रोब को सही जगह पर रखना बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसी प्रक्रिया में सहायता करने के लिए रिसर्चर AI पे काम कर रहे हैं ताकि ये काम आसानी से हो सके। इस तकनीक में रोबोट अल्ट्रासाउंड प्रोब को संभालेगा, जबकि AI उसकी दिशा और स्थिति तय करने में मदद करेगा। इसका उद्देश्य जांच की प्रक्रिया को आसान बनाना और स्वास्थ्यकर्मियों को बेहतर तरीके से जांच करने में सहायता देना है।

मेडिकल स्कैन में फ्रैक्चर की पहचान करेगा AI

लैब मेडिकल इमेजिंग के क्षेत्र में भी काम कर रहा है, और इसीलिए  AI आधारित समाधान विकसित किया जा रहा है, जो मेडिकल स्कैन का विश्लेषण करके पसलियों में होने वाले फ्रैक्चर की पहचान करने में मदद करेगा। इससे चिकित्सकों को रिपोर्ट समझने और आगे के उपचार से जुड़े फैसले लेने में सहायता मिल सकती है। यह तकनीक डॉक्टरों की जगह लेने के बजाय उनके काम में सहयोग करने के लिए तैयार की जा रही है।

मेडिकल छात्रों की ट्रेनिंग भी होगी बेहतर

रिसर्च का एक खाश हिस्सा चिकित्सा शिक्षा से जुड़ा है। लैब ऐसे इंटरैक्टिव टूल विकसित कर रही है, जिनकी मदद से मेडिकल छात्र और स्वास्थ्यकर्मी सिमुलेशन के जरिए जटिल प्रक्रियाओं को समझ सकेंगे। इनमें क्लिनिकल स्कैनिंग सिमुलेटर से  और नेत्र सर्जरी से संबंधित वीडियो शामिल हैं। इन टूल्स के जरिए विद्यार्थी अलग-अलग परिस्थितियों को समझकर प्रक्रियाओं का अभ्यास कर सकेंगे।

चिकित्सा में तकनीक से बढ़ेंगी नई संभावनाएं

IIT जोधपुर का यह रिसर्च AI, कंप्यूटर साइंस और रोबोटिक्स के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में अहम कदम है। इससे मेडिकल जांच और डॉक्टरों के प्रशिक्षण में मदद मिल सकती है। डॉ. दीपक मिश्रा के मुताबिक, मेडिकल एआई सिस्टम्स लैब का लक्ष्य ऐसी तकनीक तैयार करना है, जो डॉक्टरों के काम को आसान बनाए और चिकित्सा प्रक्रियाओं में सुधार ला सके, साथ ही मेडिकल छात्रों को भी मदद मिले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here