कैटरीना कैफ के ट्रोल होने पर खुशबू सुंदर ने दिया जवाब, बोलीं, हर उम्र में एक जैसा दिखना जरूरी नहीं

0
6
Khushbu Sundar, Katrina Kaif
Pinterest

मुंबई: मां बनने के बाद से ही कैटरीना कैफ को उनके बदले हुए लुक को लेकर ट्रोल किया जा रहा है। बता दें, कुछ दिन पहले वह पति विक्की कौशल के साथ गणेश उत्सव में पहुंची थीं, तभी से ही सोशल मीडिया पर उनके वजन और लुक को लेकर तरह-तरह के कमेंट किए जा रहे हैं। हालांकि कैटरीना ने तो इस पर कुछ नहीं कहा, लेकिन अभिनेत्री और नेता खुशबू सुंदर ने उनका खुलकर साथ दिया है।

खुशबू सुंदर ने क्या लिखा

अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुशबू ने एक पोस्ट में करते हुए लिखा कि “लोगों को समझना चाहिए कि हर उम्र में महिला से एक जैसा दिखने की उम्मीद करना गलत है।” उन्होंने पूछा कि महिलाओं की उम्र और उनके शरीर को हमेशा चर्चा का विषय क्यों बनाया जाता है। आगे उन्होंने कहा, “पुरुष बूढ़ा होता है तो लोग कहते हैं कि अनुभवी और हैंडसम लग रहा है। लेकिन महिला की उम्र बढ़ते ही उसकी झुर्रियां गिनी जाती हैं, वजन और सफेद बालों पर बात होने लगती है। किसने तय किया कि औरत की कोई बेस्ट उम्र होती है?”

खुशबू ने आगे कहा कि मां बनना एक महिला के लिए दूसरा जन्म जैसा होता है। मां बनने के बाद शरीर में बहुत सारे बदलाव होते  हैं हार्मोनल, शारीरिक और भावनात्मक। उसने नौ महीने एक जान को अपने अंदर पाला है, उसे जन्म दिया है। इस बात का सम्मान करने की जगह हम उसके शरीर का मजाक उड़ाने लगते हैं।

“कैटरीना सुंदर थीं, हैं और रहेंगी”

बता दें, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल नवंबर 2025 में बेटे विहान के माता-पिता बने थे। वहीं आगे खुशबू ने कैटरीना के लिए लिखा, “कैटरीना सुंदर थीं, सुंदर हैं और हमेशा सुंदर रहेंगी। उन्हें किसी को भी अपने शरीर या वजन के बारे में सफाई देने की जरूरत नहीं।” इसके साथ ही उन्होंने अपनी खुद की कहानी भी बताई। कहा कि जब उनका वजन ज्यादा था तो लोग उन्हें मोटी और बदसूरत कहते थे। अब वजन कम किया तो आरोप लग रहा है कि उन्होंने इंजेक्शन लिए हैं। “क्या समाज ने मेरे इंजेक्शनों के पैसे दिए हैं? सच यही है कि आप कैसे भी दिखो, समाज कुछ न कुछ कहेगा ही।”

वहीं कैटरीना ने इस पूरे विवाद पर चुप्पी साध रखी है। एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने बस इतना कहा था कि मां बनने के बाद उनके लिए सुंदरता का मतलब बदल गया है। अब सुंदर दिखने का मतलब है अंदर से अच्छा और स्वस्थ महसूस करना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here