47 साल पुराने अमिताभ-रेखा के गाने की नकल? खेसारी-शिल्पी राज के नए भोजपुरी सॉन्ग ने मचाई धूम

0
9

नई दिल्ली: भोजपुरी गाना ‘परदेसिया’ सुना है क्या? अगर नहीं सुना तो एक बार जरूर सुनिए। रिलीज के 5 साल बाद भी ये गाना लोगों की प्लेलिस्ट में टॉप पर है। इसकी एक बड़ी वजह ये भी है कि ये भोजपुरी सॉन्ग अमिताभ बच्चन और रेखा के सुपरहिट गाने ‘परदेसिया’ से इंस्पायर्ड है। हम बात कर रहे हैं खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज के गाने ‘परदेसिया’ की। इस गाने में खेसारी के साथ श्वेता माहरा नजर आई थीं और दोनों की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया था। रिलीज के वक्त इस जोड़ी ने बॉलीवुड की एवरग्रीन जोड़ी को भी टक्कर दे दी थी।

भोजपुरी गाना ‘परदेसिया’ सुना है क्या? अगर नहीं सुना तो एक बार जरूर सुनिए। रिलीज के 5 साल बाद भी ये गाना लोगों की प्लेलिस्ट में टॉप पर है। इसकी एक बड़ी वजह ये भई है कि ये भोजपुरी सॉन्ग अमिताभ बच्चन और रेखा के सुपरहिट गाने ‘परदेसिया’ से इंस्पायर्ड है।

कब रिलीज हुआ था गाना और किसने बनाया?

शिल्पी राज और खेसारी लाल यादव का ये गाना 18 मई 2021 को रिलीज हुआ था। गाने को दोनों ने ही गाया है, जबकि म्यूजिक दिया है आर्य शर्मा ने और लिरिक्स लिखे हैं विजय चौहान ने। इसका निर्देशन बिभांशु तिवारी ने किया है। यूट्यूब पर इस गाने को अब तक 7 करोड़ 40 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जो इसकी पॉपुलैरिटी का सबूत है।

बिग बी के गाने से क्या है कनेक्शन?

दरअसल, ये भोजपुरी गाना बॉलीवुड फिल्म ‘मिस्टर नटवरलाल’ के मशहूर गाने ‘परदेसिया’ से इंस्पायर्ड है। वो गाना लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने गाया था, म्यूजिक राजेश रोशन का था और बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे। आज भी वो गाना उतना ही पॉपुलर है, और उसी की तर्ज पर बने इस भोजपुरी वर्जन ने भी धमाल मचा दिया।

क्यों है इतना हिट?

खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज की फैन फॉलोइंग बहुत बड़ी है। दोनों के गानों पर इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर हजारों रील्स बनती हैं। ‘परदेसिया’ में भी खेसारी की एनर्जी और श्वेता माहरा के साथ उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई। शिल्पी की आवाज और खेसारी का देसी अंदाज इस गाने को और खास बनाता है। यही वजह है कि 5 साल बाद भी ये गाना शादियों, पार्टियों और सोशल मीडिया पर बजता है और ट्रेंड में बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here