पटना में बवाल, खान सर पर हत्या की साजिश का आरोप, FIR के लिए थाने में धरने पर बैठे रौशन आनंद

0
6
Khan Sir vs Roshan Sir
Pinterest

बिहार: बिहार की राजधानी पटना का कोचिंग जगत एक बार फिर सुलग उठा है. खान ग्लोबल स्टडीज पर हुई गोलीबारी और तोड़फोड़ के मामले में जेल से रिहा होते ही ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद ने अपने भाई प्रिंस यादव की मौत को लेकर मोर्चा खोल दिया है. बुधवार देर शाम पटना के कदमकुआं थाने में उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब रौशन आनंद मशहूर शिक्षक फैसल खान उर्फ खान सर समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या की साजिश का मुकदमा दर्ज कराने पहुंचे. घंटों बीत जाने के बाद भी जब पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की, तो रौशन आनंद थाने के भीतर ही धरने पर बैठ गए.

FIR दर्ज कराकर ही उठूंगा

रौशन आनंद ने पटना पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मुझे एक सोची-समझी साजिश के तहत जेल भेजा गया और इसी बीच मेरे भाई की हत्या कर दी गई. रसूखदार लोगों के इशारे पर पुलिस ऊपरी दबाव में काम कर रही है. थाना प्रभारी सीधे तौर पर FIR दर्ज करने से मना कर रहे हैं. मैंने पटना एसएसपी को फोन किया, लेकिन बात नहीं हो पाई.

तक नहीं उठूंगा जब तक मुकदमा दर्ज नहीं होता

आईजी कार्यालय गया, तो वहां मुलाकात नहीं हुई. अगर पुलिस मुझे गोली भी मार दे, तो भी मैं यहां से तब तक नहीं उठूंगा जब तक खान सर के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हो जाता. रौशन ने इस लड़ाई में देश भर के शिक्षकों और छात्रों से समर्थन की अपील की है. रौशन ने कहा है कि उन्हें सिर्फ शक नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि खान सर, डॉ. रामाशंकर प्रसाद और कन्हैया कुमार सिंह ने साजिश रचकर हत्या करवाई है.

होटल में मिला था प्रिंस का शव

इस पूरे विवाद की जड़ें पिछले दिनों खान सर के कोचिंग संस्थान पर हुई फायरिंग और तोड़फोड़ से जुड़ी हैं, जिसमें मृतक प्रिंस यादव को भी आरोपी बनाया गया था. इसी बीच, बीते रविवार को नेपाल के बिराटनगर स्थित एक होटल के कमरे से प्रिंस यादव का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ.

सीसीटीवी फुटेज पर उठाए सवाल

रोशन आनंद का आरोप है कि खान ग्लोबल स्टडीज में हुई गोलीबारी की घटना के बाद जब CCTV फुटेज सामने आई. पुलिस और आरोपी ने मिलकर पूरी कहानी ही बदल दी. उनका दावा है कि उनके भाई की मौत एक हाई-प्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री है. रोशन ने इस मामले की निष्पक्ष और उच्च-स्तरीय जांच की मांग की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here