नई दिल्ली: आज कल के लाइफस्टाइल में अक्सरआपने सुना या देखा होगा कई लोगों को उनका लाइफ पार्टनर ऑफिस में ही मिल जाता है. इस दौरान पहले दो को-वर्कर पहले दोस्त बनते है और वक्त के साथ दोनों की दोस्ती प्यार में बदल जाती है. लेकिन क्या आपने कभी इस बारे में सोचा है कि ऑफिस में अपने को-वर्कर डेट करना सही है या गलत और इसके क्या नुकसान और फायदे है.
इसी सिलसिले में ब्रिटिश में एक फेमस ऑथर और डेटिंग कोच Matthew Hussey ने अपने यूट्यूब चैनल पर इससे जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ऑफिस में अपने को-वर्कर से प्यार करने को लेकर फायदे और नुकसान बताए है. चलिए जानते है डेटिंग कोच का क्या कहना है.
ऑफिस में को-वर्कर को डेट करने के फायदे
डेटिंग कोच का कहना है कि अगर आप ऑफिस में किसी डेट करते है तो आप उस व्यक्ति के स्वभाव को अच्छे से जान जाते है. इस दौरान आपको पता चल जाता है कि व्यक्ति मुश्किल चीजों को कैसे हैंडल करता है, लोगों के प्रति उसका बर्ताव कैसा है और वह अपने काम को और अपने लोगों को कितनी अहमियत देता है. डेटिंग पीरियड के दौरान आप व्यक्ति की अच्छी और बुरी आदतों को भी बेहतर तरीके से जान जाते है, जो आपके रिश्ते के बीच की कम्पैटिबिलिटी को टेस्ट करता है.
ऑफिस में को-वर्कर डेट करने के नुकसान
डेटिंग कोच ने को-वर्कर डेट करने के नुकसान बताते हुए बताया कि ऑफिस में ज्यादा लोग नहीं होते इसलिए जब किसी को कोई अच्छा लगता है तो वह व्यक्ति उसके प्रति आकर्षित हो जाता है. लेकिन ऐसा संभव के बाद वह व्यक्ति आपको पसंद न आए. यानी ऑफिस में आपको उसकी कंपनी अच्छी लगी लेकिन ऑफिस के बाद आपको वो इंसान इतना खास न लगे.
वहीं इसका एक और नुकसान ये है कि अगर आप ऑफिस में किसको डेट कर रहे है और कुछ समय बाद आपका ब्रेकअप हो जाता है. तो व्यक्ति आपको रोज ऑफिस में नजर आएगा और उस व्यक्ति के साथ काम करना आपके लिए मुश्किल हो सकता है. इस दौरान आपके काम पर असर पड़ने के साथ-साथ ऑफिस के माहौल पर भी इसका असर पड़ सकता है.
कैसे ढूंढे एक परफेक्ट पार्टनर
डेटिंग कोच Matthew Hussey का कहना है कि अगर आप असल में जानना चाहते है तो कि आपके क्या सही है और क्या गलत तो ऑफिस के अलावा और लोगों से भी मिलने का प्रयास करें. इसके लिए आप कोई नई क्लास, हॉबी ग्रुप या किसी ग्रुप एक्टिविटी जो आपके लिए फैसला करने में मददगार साबित हो सकता है.











