नई दिल्ली: ईरान की सियासत में एक अहम बैठक हुई है। सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मेजर जनरल मोहसिन रजाई ने देश के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई से मुलाकात की। इस हाई लेवल बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, क्षेत्रीय कूटनीति और मौजूदा हालात को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, इस दौरान मोजतबा खामेनेई ने सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल को राष्ट्रीय मामलों के प्रबंधन का केंद्र बताया।
उन्होंने कहा कि देश के चार मुख्य स्तंभ – संस्कृति, राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा आपस में गहराई से जुड़े हुए हैं। इसलिए किसी भी बड़े फैसले के लिए इन चारों के बीच बेहतर तालमेल होना बहुत जरूरी है। खामेनेई ने कहा कि फैसले सिर्फ तात्कालिक नहीं होने चाहिए, बल्कि उसकी शुरुआत से लेकर अंत तक की पूरी समझ के साथ एक स्पष्ट रोडमैप बनाना चाहिए। यही मजबूत निर्णय लेने का आधार है।
There’s bound to be some tamasha when this book comes out. After all, others have spent decades telling my “story”, now it’s my turn. https://t.co/jDy5vBI8ey
— Sonia Gandhi (@SoniaGandhi) October 27, 2026
बैठक में कई अहम मुद्दों पर मंथन
बैठक में राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने, जनता और सरकार के बीच भरोसे को बढ़ाने और संविधान के अनुच्छेद 176 के तहत राष्ट्रपति और कार्यपालिका को सहयोग देने पर जोर दिया गया। इसके अलावा हॉर्मुज जलडमरूमध्य के प्रभावी प्रबंधन के जरिए राष्ट्रीय और क्षेत्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने और पड़ोसी देशों के साथ द्विपक्षीय रिश्तों को और मजबूत करने पर भी चर्चा हुई।
सुप्रीम लीडर ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतिरोध की वजह से दुश्मन में निराशा है और देश व इस्लामिक व्यवस्था की रक्षा के लिए जनता की भागीदारी बनाए रखना जरूरी है। इसके लिए सही समय पर सही जानकारी लोगों तक पहुंचाना अहम है।
‘न युद्ध, न शांति’ की रणनीति
मोजतबा खामेनेई ने कहा कि युद्ध को समाप्त करने और ‘न युद्ध, न शांति’ की स्थिति बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय अधिकारियों द्वारा तय शर्तों के जरिए ईरानी राष्ट्र और रेजिस्टेंस फ्रंट के हितों की रक्षा की जानी चाहिए। वहीं, मेजर जनरल रजाई ने सुप्रीम लीडर को देश के विभिन्न क्षेत्रों की मौजूदा स्थिति और सुरक्षा परिषद की कोशिशों की रिपोर्ट सौंपी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा परिषद का सचिवालय क्षेत्र में व्यवस्था और स्थिरता स्थापित करने की ईरान की रणनीतिक नीति पर सक्रियता से काम कर रहा है।












