नई दिल्ली: एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग ने मंगलवार को कंपनी के कर्मचारियों के सामने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े विवाद पर माफी मांगी। बैठक में उन्होंने स्वीकार किया कि उनसे गंभीर गलतियां हुईं और उन्होंने कंपनी की आचार संहिता का उल्लंघन किया। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, हुआंग रोज करीब डेढ़ घंटे थेरेपी ले रहे हैं। 63 वर्षीय हुआंग ने कहा कि आचार संहिता का बड़ा हिस्सा उन्होंने खुद तैयार किया था। उनके व्यवहार के कारण बोर्ड को यह विचार करना पड़ा कि क्या उन्हें पद पर बने रहना चाहिए। इसी विवाद के बीच उन्होंने 11 नवंबर को इस्तीफा दिया था। उन्होंने इसे बेहद कठिन बैठक बताया।
न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, हुआंग ने कहा कि उन्होंने पत्नी लॉरी के साथ बेवफाई की, जिससे उनके बच्चों और कर्मचारियों को दुख पहुंचा। उन्होंने माना कि सबसे मुश्किल बातचीत पत्नी के साथ हुई। वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार, उन्होंने ट्रंप प्रशासन को धन्यवाद दिया। प्रशासन की खुफिया जानकारी से बोर्ड को उनकी वापसी से जुड़े राष्ट्रीय सुरक्षा जोखिम कम आंकने में मदद मिली।
काम करने के तरीके पर भी उठे सवाल
हुआंग ने इस दावे को खारिज किया कि वह नियमों से ऊपर हैं या राजनीतिक दबाव में लौटे। हालांकि, उन्होंने माना कि उनका सख्त प्रबंधन तरीका कई बार कर्मचारियों पर भारी पड़ा। उन्होंने माना कि काम का दबाव कभी-कभी सीमा पार कर जाता है।उन्होंने अपने प्रदर्शन की 360-डिग्री समीक्षा कराने की बात कही। वह कर्मचारियों से प्रतिक्रिया लेंगे। यह व्यवस्था फिलहाल केवल उनके लिए होगी।
कंपनी में जांच और शेयरों में गिरावट
हुआंग ने कहा कि आचार संहिता सभी कर्मचारियों पर लागू रहेगी और उल्लंघन के मामलों में हालात देखकर फैसला होगा। उन्होंने महिला कर्मचारियों के लिए सुरक्षित कार्यस्थल का भरोसा दिया। अंतरिम सीईओ रहीं वित्त प्रमुख कोलेट क्रेस को भी नेतृत्व संभालने के लिए धन्यवाद दिया।
हुआंग की वापसी के बाद एनवीडिया के शेयर पहले चढ़े, लेकिन मंगलवार को 7 प्रतिशत से अधिक गिर गए। इससे एक दिन पहले इनमें 31.5 प्रतिशत की उछाल आई थी। अमेरिकी सांसदों ने उनकी वापसी की जांच की मांग की है। राष्ट्रीय सुरक्षा, निर्यात नियंत्रण और चीन तक उन्नत चिप पहुंचने से जुड़े मामलों की भी समीक्षा हो रही है। तीन दिसंबर को सीनेट की सुनवाई तय है, जिसमें हुआंग के शामिल होने की उम्मीद है। कैलिफोर्निया ने भी कंपनी को जांच के सिलसिले में समन जारी किया है।












