नई दिल्ली: अगर आप कार या बाईक पर लंबा सफर करते हैं। तो टायर की हवा कम होना एक आम परेशानी है। जिससे बार-बार पेट्रोल पम्प या पंचर की दुकान मे जाना पड़ता है। कई बार दुकान नहीं मिलती है और पंचर वाला ज्यादा पैसा लेता है। इसे ही ध्यान मे रखते हुए Portronics कंपनी ने Vayu Hybrid 4 इन 1 Air Pump लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह सिर्फ टायर में हवा भरने का काम नहीं करता है, ब्लकि इसके अलावा कई और काम कर सकता है।
वायु हाइब्रिड टायर के फीचर्स
Portronics Vayu Hybrid एक 4-in-1 डिवाइस है। जिससे कार, बाइक, साइकिल, के टायरों में और स्पोर्ट्स के बॉल्स मे हवा भर सकते हैं। इसके पोर्टेबल डिजाइन के चलते इसे कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकता है.
150 PSI तक हवा भरने की क्षमता
Portronics Vayu Hybrid डिवाइस मे 150 PSI प्रेशर तक हवा भरने की क्षमता दी गई है, इसमें Dual motor तेज और ज्यादा एयर फ्लो के लिए दिया गया है।
डिजिटल डिस्प्ले ओटो सेट-अप
इसमें डिजिटल डिस्प्ले दी गई है, जिस पर टायर का मौजूदा एयर प्रेशर रियल-टाइम साफ दिखाई देगा. इससे यूजर को टायर में कितनी हवा है, उसकी सही जानकारी मिलेगी. और यूजर अपने जरुरत के हिसाब से प्रेशर सेट कर सकता है. बाद मे ओटो सेट-अप अपने आप बन्द कर देता हैं.
कलर और डिजाइन :
Vayu Hybrid को आकर्षक येलो और ब्लैक कलर में पेश किया गया है. पोर्टेबल डिजाइन के चलते इसे कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकता है. इसमें LED+SOS लाइट दी गई है,
जो रात के अंधेरे में टायर में हवा भरने या सड़क किनारे इमरजेंसी में काम आएगा .
Portronics Vayu Hybrid की कीमत
Portronics Vayu Hybrid की रेगुलर कीमत 7,999 थी. अभी Vayu Hybrid की कीमत उनकी Portronics की वेबसाइट पर कीमत 4,499 है. मतलब अभी 3,500 यानी 44% की छुट मिल रही हैं.
इसमें 12 महीने की वारंटी मिलती है, जो Amazon.com, Flipkart.com जैसे सारे ऑनलाइन प्लेटफार्म में भी उपलब्ध है. यह डिवाइस उन लोगो के लिए बहुत उपयोगी हो सकता है जो कार या बाइक से अक्सर सफर करते है और रात मे यह बहुत ज्यादा सुविधाजनक हो सकता है.












