राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली एकता और अखंडता की शपथ, एसएसपी श्लोक कुमार के योगदान को किया याद

0
7

मथुरा: देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर पुलिस लाइन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसएसपी श्लोक कुमार ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नमन किया।

एसएसपी ने सरदार पटेल के योगदान को याद किया     

इस दौरान एसएसपी ने स्वतंत्रता संग्राम में सरदार पटेल के योगदान और आजादी के बाद देश की रियासतों का एकीकरण कर राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने में उनकी ऐतिहासिक भूमिका को याद किया। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों पर चलकर ही मजबूत और एकजुट राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है।

पुलिसकर्मियों ने एकता और अखंडता की शपथ ली

कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। सभी पुलिसकर्मियों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने तथा देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण से कार्य करने का संकल्प लिया।

 

Reported By: Prem Kaushik

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here