मुजफ्फरनगर: बाल विवाह मुक्त भारत अभियान और सुरक्षित बचपन के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। सुबह 10 बजे राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) के मैदान महावीर चौक से प्रकाश चौक तक निकाली गई रैली को सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. सत्येन्द्र कुमार चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
पुलिस अधिकारी, छात्र-छात्राएं और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां रहीं मौजूद
रैली के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध इंदू सिद्धार्थ, पीएलवी गौरव मलिक, धनीराम, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, छात्र-छात्राएं और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता फैलाने और बच्चों के सुरक्षित भविष्य का संदेश दिया।
12 दिसंबर को होगी राष्ट्रीय लोक अदालत
इस अवसर पर डॉ. सत्येन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कि आगामी 12 दिसंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह दीवानी न्यायालय परिसर मुजफ्फरनगर, बाह्य न्यायालय बुढ़ाना, ग्राम न्यायालय जानसठ, खतौली और कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित होगी। लोक अदालत में आपराधिक, चेक बाउंस, बैंक रिकवरी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, बिजली-पानी के बिल, वैवाहिक, राजस्व और सिविल वादों का निस्तारण किया जाएगा।
Reported By: Rohit












