रुड़की रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो ई-रिक्शा जब्त, नर्सिंग होम और आरा मशीनों पर जुर्माना

0
5

मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को जिला अस्पताल से रामपुरी तक रुड़की रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। सिटी मजिस्ट्रेट दीपक पाल और नगर पालिका ईओ पवन कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान अस्पताल के बाहर अवैध खाने का काउंटर जब्त किया गया। वहीं, सड़क पर लकड़ी रखने वाले दोनों आरा मशीन कारखानों पर जुर्माना लगाया गया।

नर्सिंग होम पर जुर्माना, शोरूम से दो ई-रिक्शा जब्त

अभियान के दौरान होली फैमिली नर्सिंग होम पर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण को लेकर भी जुर्माने की कार्रवाई की गई। खालसा ई-रिक्शा शोरूम द्वारा सड़क पर नई ई-रिक्शा खड़ी करने पर अधिकारियों ने दो ई-रिक्शा जब्त कर लीं। जुर्माना नहीं देने पर यह कार्रवाई की गई।

दो दुकानों पर 25 हजार रुपये का जुर्माना

अधिकारियों के अनुसार, दो दुकानों पर कुल 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इनमें एक स्थान पर अवैध पार्किंग के लिए 5 हजार और दूसरे स्थान पर सड़क घेरकर गाड़ियां खड़ी करने पर 20 हजार रुपये का जुर्माना शामिल है।

सड़क से सामान हटाने और रैंप पीछे करने के निर्देश

इसके अलावा दुकानदारों को सड़क पर सामान नहीं रखने की चेतावनी दी गई और पंजाब एंड सिंध बैंक के बाहर रखे जनरेटर को हटाने के निर्देश दिए गए। सिटी मजिस्ट्रेट दीपक पाल ने बताया कि क्षेत्र में नाली निर्माण प्रस्तावित है। इसके लिए दुकानों और कॉम्प्लेक्स के बाहर बने रैंप पीछे करने को कहा गया है। अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Reported By: Rohit

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here