10 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, व्यावसायिक निर्माण सील: MDA ने बिना स्वीकृत मानचित्र के विकसित की जा रही प्लॉटिंग पर की कार्रवाई

0
6

मुजफ्फरनगर: कैराना में MDA ने अवैध निर्माण और प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 10 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही तीतरवाड़ा रोड पर 570 वर्गमीटर क्षेत्रफल में किए जा रहे व्यावसायिक निर्माण को सील कर दिया गया। यह कार्रवाई MDA की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में की।

बिना स्वीकृत मानचित्र के 10 बीघा में हो रही थी प्लॉटिंग

MDA के अनुसार, कैराना के मोहल्ला इस्लामनगर स्थित मायापुर रोड पर खसरा नंबर 542, 582 और 584 की करीब 10 बीघा भूमि पर बिना प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराए प्लॉटिंग विकसित की जा रही थी। इस मामले में जमशेद वकील पुत्र इजराइल, जरीना पत्नी जमशेद, अमजद पुत्र जमशेद, अरशद पुत्र जमशेद और बिलाल पुत्र नवाब के नाम सामने आए हैं। प्राधिकरण ने मौके पर पहुंचकर अवैध प्लॉटिंग के निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

570 वर्गमीटर में हो रहा व्यावसायिक निर्माण सील

वहीं, कैराना के तीतरवाड़ा रोड पर दीपक सैनी पुत्र ब्रजपाल द्वारा 570 वर्गमीटर क्षेत्रफल में किए जा रहे व्यावसायिक निर्माण को सील किया गया। प्राधिकरण का कहना है कि संबंधित अवैध प्लॉटिंग और निर्माण के खिलाफ पहले नोटिस जारी किए गए थे। इसके बाद चालानी कार्रवाई करते हुए ध्वस्तीकरण और सीलिंग के आदेश भी जारी किए गए, लेकिन इसके बावजूद संबंधित लोगों ने अवैध प्लॉटिंग और निर्माण को नहीं हटाया।

आयुक्त और MDA VC के आदेश पर हुई कार्रवाई

प्राधिकरण की यह कार्रवाई सहारनपुर मंडलायुक्त और MDA की VC प्रणता ऐश्वर्या के आदेश पर की गई। कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण के सहायक अभियंता, अवर अभियंता और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। मौके पर संबंधित थाने का पुलिस बल भी तैनात रहा।

Reported By: Rohit

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here