कानपुर में बड़ा हादसा, गंगा बैराज के पास ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, 2 पायलट गंभीर रूप से घायल

0
5
Kanpur Plane Crash
Pinterest

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार की सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसा देखने को मिला, जहां एक चार-सीटर ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त होकर जमीन पर आ गिरा। गंगा बैराज के पास ग्वालटोली थाना क्षेत्र स्थित नत्था पुरवा में हुई इस भीषण दुर्घटना में विमान में सवार पायलट और को-पायलट दोनों की जान चली गई। विमान के जमीन से टकराते ही तेज धमाके की आवाज हुई, जिससे आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय निवासियों के तुरंत मौके पर पहुंचने के साथ ही घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई। 

इतालवी कंपनी का था एयरक्राफ्ट

दुर्घटनाग्रस्त विमान ‘गर्गे एविएशन’ नामक फ्लाइंगट्रेनिंग संस्थान का था, जो कानपुर में नए पायलटों को प्रशिक्षण देने का काम करता है। 

यह एयरक्राफ्ट इटली की प्रसिद्ध एविओनिक्स कंपनी ‘टेकनम’ द्वारा निर्मित चार-सीटर मॉडल था, जो वर्ष 2023 से प्रशिक्षण उड़ानों के लिए सेवा में था। हादसा इतना भयावह था कि विमान के परखच्चे उड़ गए। 

अनुभवी इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायलट की गई जान

हादसे का शिकार हुए एयरक्राफ्ट में सवार दोनों पायलटों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त गुजरात निवासी सुमित भाटिया और कर्नाटक के रहने वाले अभिषेक पुजारी के रूप में हुई है। 3,000 घंटे का विशाल उड़ान अनुभव रखने वाले कैप्टन सुमित भाटिया फ्लाइट इंस्ट्रक्टर के पद पर थे। जबकि अभिषेक उनके साथ उड़ान का प्रशिक्षण ले रहे थे। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, विमान ने सुबह लगभग 11:20 बजे कानपुर कैंट क्षेत्र से रूटीन ट्रेनिंग के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ ही मिनटों के भीतर यह हादसे का शिकार हो गया। 

मौके पर पहुंचे अधिकारी, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल समेत कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भारी बल के साथ नत्था पुरवा पहुंचे। रेस्क्यू टीमों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए घटनास्थल को चारों तरफ से सील कर दिया और मलबे को सुरक्षित किया। फिलहाल विमानन नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और संबंधित विमानन अधिकारियों को हादसे की सूचना दे दी गई है। एयरक्राफ्ट में किसी तरह की तकनीकी खराबी आई थी या मौसम के खराब रुख के कारण यह हादसा हुआ, इन तमाम बिंदुओं पर गहन फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here