ग्रेटर नोएडा में स्कूल जाते समय लापता हुए 4 बच्चे, पुलिस ने कुछ ही घंटों में सकुशल खोज निकाला

0
12

ग्रेटर नोएडा: स्कूल जाने के लिए घर से निकले चार मासूम अचानक लापता हो गए। काफी समय तक बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजन परेशान हो गए। उन्होंने आसपास और संभावित जगहों पर बच्चों की तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने थाना जारचा पुलिस को मामले की सूचना दी।

13 नवंबर को घर से निकले थे चारों बच्चे

जानकारी के अनुसार, 13 नवंबर को करीब 10 से 12 वर्ष की उम्र के चार बच्चे रोजाना की तरह स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे। काफी समय बीतने के बाद भी जब वे वापस नहीं पहुंचे तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। काफी तलाश के बाद भी बच्चों का पता नहीं चलने पर पुलिस से मदद मांगी गई।

जारचा पुलिस ने तुरंत शुरू किया सर्च ऑपरेशन

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना जारचा पुलिस ने तत्काल पुलिस टीमों का गठन किया। इसके बाद संभावित स्थानों पर बच्चों की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीमों ने स्थानीय स्तर पर खोजबीन करते हुए लगातार प्रयास जारी रखे और सूझबूझ के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया।

एनटीपीसी रोड के पास चारों बच्चे सकुशल मिले

पुलिस की मेहनत आखिरकार रंग लाई और चारों बच्चों को एनटीपीसी रोड के पास से सकुशल बरामद कर लिया गया। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने सभी बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चों के सुरक्षित मिलने से परिवारों ने राहत की सांस ली।

 

Reported By: Pankaj Rai

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here