डीएम ने प्रेरणा कैंटीन में पी चाय, बोले- अस्पतालों में भी खुलेंगी ऐसी कैंटीन

0
10

मथुरा: स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और मरीजों व तीमारदारों को स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अब अस्पतालों में भी प्रेरणा कैंटीन खोली जाएंगी। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने राजीव भवन के मुख्य द्वार पर संचालित प्रेरणा कैंटीन को मॉडल के रूप में विकसित करते हुए अस्पतालों में भी ऐसी कैंटीन शुरू कराने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

डीएम ने कैंटीन में पी चाय, परखे व्यंजन

जिलाधिकारी ने राजीव भवन स्थित प्रेरणा कैंटीन पहुंचकर चाय पी और वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यह कैंटीन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित की जा रही है। यहां चाय-नाश्ते के साथ विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट घरेलू व्यंजन भी उपलब्ध हैं। डीएम ने कैंटीन में तैयार किए जाने वाले व्यंजनों की सराहना करते हुए कहा कि यहां शुद्ध, स्वच्छ, पौष्टिक और घरेलू भोजन मिलता है, जो स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है। लोग यहां नाश्ता और भोजन कर सकते हैं।

सभी 10 ब्लॉकों के बाद अब अस्पतालों में पहल

उन्होंने बताया कि जनपद के सभी 10 विकासखंडों में प्रेरणा कैंटीन खुलवाई गई हैं, जो लगातार संचालित हो रही हैं। इन कैंटीन के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को रोजगार और आय का साधन मिल रहा है। इससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ उनके जीवन स्तर में भी सुधार आएगा। डीएम ने कहा कि प्रेरणा कैंटीन की इस पहल को आगे बढ़ाते हुए अस्पतालों में भी शुरू कराया जाएगा, ताकि मरीजों और उनके तीमारदारों को सस्ता, स्वच्छ और पौष्टिक घरेलू भोजन उपलब्ध हो सके।

Reported By: Prem Kaushik

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here