पंजाब से चंडीगढ़ तक ईडी का महाछापा, पूर्व उद्योग मंत्री श्याम सुंदर अरोड़ा के करीबियों पर शिकंजा

0
7

नई दिल्ली: भ्रष्टाचार के कथित साम्राज्य और संपत्तियों के खेल की परतें खोलने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब से लेकर चंडीगढ़ तक अपना शिकंजा कस दिया है। पंजाब के पूर्व उद्योग मंत्री श्याम सुंदर अरोड़ा, उनके बेटे प्रतीक अरोड़ा और उनसे जुड़े कारोबारी समूहों के ठिकानों पर ईडी ने तलाशी अभियान चलाया है। इस कार्रवाई से कारोबारी और राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।

कथित भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच तेज

ईडी की यह कार्रवाई पूर्व उद्योग मंत्री से जुड़े कथित भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के मामले में की जा रही जांच का हिस्सा है। जांच एजेंसी की नजर पंजाब स्मॉल इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट कॉरपोरेशन (पीएसआईईसी) के औद्योगिक भूखंडों के आवंटन में कथित अनियमितताओं और उनके स्वामित्व में हुए बदलावों पर भी है।

मार्बेला और गुलमोहर टाउनशिप ग्रुप भी ईडी के रडार पर

तलाशी अभियान के दायरे में मार्बेला ग्रुप, गुलमोहर टाउनशिप ग्रुप, इनके प्रवर्तकों और कारोबारी संजीव जुनेजा से जुड़े ठिकाने भी शामिल हैं। ईडी इन समूहों के साथ पूर्व मंत्री और उनके परिवार से जुड़े कथित कारोबारी संबंधों तथा संपत्ति के लेन-देन की कड़ियों की पड़ताल कर रही है।

औद्योगिक भूखंडों के आवंटन में अनियमितताओं की पड़ताल

जांच का मुख्य केंद्र औद्योगिक भूखंडों के आवंटन में नियमों की अनदेखी, स्वामित्व परिवर्तन और कथित भ्रष्टाचार से जुड़े पहलू हैं। तलाशी के दौरान मिले दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई तय होगी।।फिलहाल जांच एजेंसी की कार्रवाई जारी है। इस पूरे मामले में संबंधित पक्षों की भूमिका जांच के निष्कर्षों के बाद ही स्पष्ट होगी।

Reported By: Pankaj Rai

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here