रतिया: पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में अवैध हथियार रखने एवं उनकी तस्करी में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शहर रतिया ने कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार मामले में मुख्य आरोपी गगनदीप सिंह उर्फ गगन उर्फ नाग पुत्र रामा निवासी नाथवान को काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
शेर सिंह के पास से देसी पिस्तौल बरामद
थाना शहर रतिया उप निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि 26 सितंबर 2026 को एएसआई राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान अरोड़ा कॉलोनी, रतिया के खाली मैदान के नजदीक संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे शेर सिंह उर्फ शेरा निवासी वार्ड नंबर 5, कलर कॉलोनी, रतिया को काबू किया था। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध देसी पिस्तौल .315 बोर तथा दो जिंदा कारतूस बरामद हुए थे।
मुकदमा दर्ज, जांच जारी
इस संबंध में थाना शहर रतिया में मुकदमा नम्बर 203 दिनांक 26.09.2026 धारा 25/54/59 शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले में आगामी जांच एवं कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी गगनदीप को काबू किया है। मामले की गहनता से जांच जारी है।
Reported by: Rimpi Jindal












