भव्य रामलीला का प्रथम निमंत्रण श्री राम जी के चरणों में भेंट

0
10

हरियाणा: शक्ति नाटक क्लब रतिया द्वारा आयोजित भव्य रामलीला का आयोजन इस वर्ष 10 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक बाबा बंदा सिंह बहादुर गुरुद्वारा ग्राउंड, शक्ति नगर रतिया में किया जा रहा है। शक्ति नाटक क्लब के कमेटी प्रधान राजेश सेतिया जी ने जानकारी देते हुए बताया कि भव्य रामलीला के आयोजन को लेकर आज प्रथम निमंत्रण श्री रघुनाथ मंदिर, अनाज मंडी रतिया में भगवान श्री राम जी के चरणों में भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इसके साथ ही शहर के सभी मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर जाकर रामलीला का निमंत्रण दिया जा रहा है।

रामलीला का उद्देश्य एवं उत्साह

उन्होंने बताया कि रामलीला के माध्यम से भगवान श्री राम जी के जीवन, आदर्शों, मर्यादा एवं संस्कारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। रामलीला को लेकर शहरवासियों में भी उत्साह है। राजेश सेतिया जी ने समस्त शहरवासियों तथा सभी धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में रामलीला में पहुंचकर प्रभु श्री राम जी की पावन लीला का दर्शन करें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here